फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई पुलिस ने साधा फेक न्यूज वालों पर निशाना, 'पाताल लोक' के जरिए यूं उड़ाई खिल्ली

Sun, 17 May 2020 02:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 17 May 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police use Jaideep Ahlawat Dialogue from paatal lok for   fake news
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई पुलिस का पिछले कुछ वक्त से एक अलग ही रूप सभी के सामने आया है। सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस अलग अलग अंदाज में अब जनता को जागरुक करने का काम करती दिखाई देती है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से मुंबई पुलिस ने किया है जिसकी वजह से उसकी वाहवाही हो रही है। मुंबई पुलिस अक्सर लोगों को जागरुक करने के लिए रचनात्मक तरीकों का इस्तेमाल करती है। इन तरीकों में उनका फिल्मी स्टाइल भी एक है। इसके तहत वह विभिन्न फिल्मों के डायलॉग्स, तस्वीर या किसी सीन के जरिए मीम्स या संदेश का निर्माण करती है। हालिया सामने आई अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पाताल लोक' भी अब मुंबई पुलिस के इसी तरीके का एक हिस्सा बन गई है। 

Mumbai Police use Jaideep Ahlawat Dialogue from paatal lok for   fake news
पाताल लोक - फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो

17 मई को साझा किए एक ट्वीट के जरिए उन्होंने वेब सीरीज में पुलिस अफसर हाथीराम चौधरी का किरदार निभाने वाले जयदीप अहलावत के एक संवाद का इस्तेमाल फेक न्यूज फैलानों वालों निशाना साधने के लिए किया है। अपने इस ट्वीट में मुंबई पुलिस ने लिखा है कि जब फेक न्यूज फैलानों वालों से पूछा जाता है कि तुम्हें यह 'एक्सक्लूसिव' खबर कहां से मिली है। 

Mumbai Police use Jaideep Ahlawat Dialogue from paatal lok for   fake news
पाताल लोक - फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो

इस ट्वीट में जयदीप अहलावत की एक तस्वीर लगी है जिसमें वह अपने डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं, 'मैंने वाट्सएप पर पढ़ा था।' उल्लेखनीय है कि 'पाताल लोग' वेब सीरीज में पुलिस की वर्दी में नजर आने वाले जयदीप अहलावत शास्त्रों में मनुष्यों, देवताओं, स्वर्ग लोक, धरती लोक और पाताल लोक से जुड़ी कहानी सुनाते हैं और प्रत्येक कहानी के बाद वह कहते हैं, 'वैसे तो यह शास्त्रों में लिखा है लेकिन मैंने वाट्सएप पर पढ़ा है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Police use Jaideep Ahlawat Dialogue from paatal lok for   fake news
पाताल लोक - फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो

गौरतलब है कि 15 मई से स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज 'पाताल लोक' को दर्शकों से लेकर समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। इसे सर्वश्रेष्ठ भारतीय वेब सीरीज में एक बताया जा रहा है। शो की पूरी कहानी एक पत्रकार के कत्ल की साजिश के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
Mumbai Police use Jaideep Ahlawat Dialogue from paatal lok for   fake news
पाताल लोक - फोटो : सोशल मीडिया

शुरुआत में सीधा दिखने वाले शो में चरणबद्ध तरीके से कई रोमांचक मोड़ आते हैं। इसकी कहानी से लेकर अभिनय और निर्देशन से लेकर दूसरे पक्षों को प्रशंसा प्राप्त हो रही है।

पढ़ें: 'श्री पुंडालिक' थी भारत की पहली फीचर फिल्म, 108 साल पहले ऐसे किया गया था निर्देशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed