फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया 'गली ब्वॉय' का फनी मीम्स, वजह जान आप भी हंस पड़ेंगे

Thu, 10 Jan 2019 05:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Thu, 10 Jan 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
mumbai police used gully boy meme for promote road safety
Gully Boy - फोटो : twitter

सिम्बा की सक्सेस एन्जॉय कर रहे एक्टर रणवीर सिंह अब अपनी अगली फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। गली ब्वॉय की कहानी मुंबई के एक मुस्लिम लड़के की है जो आर्थिक रूप से कमजोर है और रैपर बनना चाहता है। फिल्म में रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट हैं। 

mumbai police used gully boy meme for promote road safety
gully boy - फोटो : twitter

ट्रेलर के रिलीज के साथ इसके कई फनी मीम्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में इन मजाकिया मीम्स का फायदा मुंबई और नागपुर पुलिस ने उठाया है। मुंबई पुलिस ने ये ट्वीट सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक करने के लिए किया।

mumbai police used gully boy meme for promote road safety
gully boy - फोटो : twitter
ट्रेलर में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह से कहती हैं कि 'मर जाएगा तू'। सोशल मीडिया पर ये मीम्स तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इसे सड़क सुरक्षा को लेकर ट्वीट किया कि 'जब आप बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चला रहे हों और बहस करने लग जाएं। #SillyBoy'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
mumbai police used gully boy meme for promote road safety
gully boy - फोटो : twiiter
मुंबई पुलिस के ट्वीट के बाद यूजर्स ने इसकी सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि 'मुंबई पुलिस ने फिल्म डायलॉग को जागरूकता के लिए इस्तेमाल किया।'    



 
विज्ञापन
mumbai police used gully boy meme for promote road safety
simmba - फोटो : instagram

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की बीते साल 28 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म सिम्बा ने वाकई में कमाल कर दिया है। 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली रोहित शेट्टी की ये तीसरी फिल्म है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed