{"_id":"5c35758dbdec222c35626bf3","slug":"mumbai-session-court-said-the-possibility-to-be-false-allegation-by-vinta-nanda-on-alok-nath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलोक नाथ को रेप केस में मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने कहा- 'गलत तरीके से फंसाया गया हो सकता है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलोक नाथ को रेप केस में मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने कहा- 'गलत तरीके से फंसाया गया हो सकता है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 09 Jan 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
alok nath, vinta nanda
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
#MeToo मूवमेंट के जरिए डायरेक्टर और राइटर विंता नंदा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे कलाकार आलोक नाथ को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। विंता नंदा द्वारा लगाए गए आरोपों को मुंबई के सेशन कोर्ट ने गलत बताया है। कोर्ट के इस बयान से आलोक नाथ की मुश्किलें थोड़ी कम हो की संभावना हैं।
2 of 5
alok nath vinta nanda
- फोटो : file photo
मुंबई के दिंडोशी सत्र न्यायालय ने अग्रिम जमानत देने वाले 15 पेज के आदेश में कहा है कि इन संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता कि आरोपी को गलत तरीके से पेश करके आलोक नाथ को फंसाया गया है। कोर्ट मे अपने आदेश में आगे कहा कि यह बात ध्यान देने वाली है कि विंता नंदा को अपने साथ हुई पूरी घटना अच्छे से याद है लेकिन यह घटना किस महीने और किस तारीख को घटी यह क्यों याद नहीं है।
3 of 5
ALOK NATH
- फोटो : file photo
इस बात का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि यह संभावना हो सकती है कि आरोपी को गलत तरीके से पेश किया गया हो। घटना के 20 साल बाद एफआईआर दर्ज करवाने पर कोर्ट ने कहा कि सेक्शन 376 (रेप) और 377 (अप्राकृतिक यौन अपराध) के लिए केस दर्ज कराने की कोई समय-सीमा नहीं है, लेकिन विंता नंदा के मामले में ऐसे भी कोई रिकॉर्ड नहीं हैं जो साबित कर सके कि आरोपी आलोक नाथ ने नंदा को केस दर्ज ना कराने को लेकर धमकाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलोक नाथ
- फोटो : file photo
पता हो कि आलोक नाथ पर #MeToo मूवमेंट के जरिए राइटर और डायरेक्टर विनता नंदा ने बलात्कार का आरोप लगाया था। बता दें 21 नवंबर को पुलिस ने एक्टर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इससे पहले ये भी खबर आई थी कि समन से संबंधित लेटर लेकर जब उनके घर पुलिसकर्मी पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला थे।
विज्ञापन
5 of 5
VINTA NANDA
- फोटो : SELF
विंता नंदा ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए लिखा कि 'एक बार मैं आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुई। वहां से देर रात दो बजे के करीब घर जाने के लिए निकली। ड्रिंक में कुछ मिलाया और फिर उनके साथ बलात्कार किया। बता दें कि, आलोक नाथ विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों से साफ इनकार कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।