{"_id":"5d8eadcd8ebc3e01390a8287","slug":"munmun-dutta-birthday-special-tarak-mehta-ka-oolta-chasma-fame-babita-ji-hit-by-armaan-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरमान कोहली ने की थी इस एक्ट्रेस की पिटाई, गलत व्यवहार के लिए भरना पड़ा था जुर्माना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरमान कोहली ने की थी इस एक्ट्रेस की पिटाई, गलत व्यवहार के लिए भरना पड़ा था जुर्माना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Munmun dutta
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सब टीवी के कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाकर फेमस हुईं मुनमुन दत्ता आज घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। एक समय पर वह एक्टर अरमान कोहली को डेट कर रही थीं, लेकिन एक दिन कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।
Trending Videos
2 of 5
Munmun Dutta, Dilip Joshi
- फोटो : instagram
पुणे से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मुनमुन मुंबई आ गई थीं। साल 2004 में उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत जी टीवी के सीरियल हम सब बाराती से की थी। इसके बाद वो साल 2006 में कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में नजर आई थीं। मुनमुन डाक्टर बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Munmun Dutta
- फोटो : instagram
साल 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला। इसने मुनमुन की जिंदगी बदल दी। पिछले 11 सालों से मुनमुन इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं। आज उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।
4 of 5
Armaan Kohli
साल 2008 में ही मुनमुन का अफेयर अरमान कोहली के साथ शुरू हुआ और कुछ ही दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप का कारण अरमान का गुस्सैल और आक्रामक स्वभाव बताया गया। वेलेंटाइन्स डे के दिन अरमान ने मुनमुन के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
5 of 5
munmun dutta
- फोटो : instagram
मुनमुन ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा था। इसके बाद अरमान को अपने गलत बर्ताव के लिए फाइन भी भरना पड़ा था। इस केस में टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने गवाही दी थी। डॉली के अनुसार अरमान हमेशा मुनमुन के साथ गलत व्यवहार करते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X