फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Munmun Dutta: राज अनादकट के साथ सगाई की अफवाहों को मुनमुन ने किया खारिज, फर्जी खबरों पर नोट साझा कर कही ये बात

Fri, 15 Mar 2024 06:48 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 15 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी साझा की है। उन्होंने एक नोट में लिखा है कि उनकी सगाई या शादी नहीं हुई है। मुनमन ने लिखा, 'अजीब बात है कि कैसे फर्जी खबरें जंगल की आग की तरह फैलती हैं और बूमरैंग की तरह वापस आती रहती हैं। 

विज्ञापन
Munmun Dutta Dismisses Rumors of Engagement With Raj Anadkat Said How Fake News Spreads Like Fire
मुनमुन दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता इन दिनों खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिन अफवाह थी कि उन्होंने शो में जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाने वाले अभिनेता राज अनादकट से सगाई कर ली। हालांकि, बाद में अभिनेत्री की टीम ने इन खबरों को फेक करार दिया था। वहीं, राज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की अफवाहों को निराधार बताया। इसके बाद अब मुनमुन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। 

Munmun Dutta Dismisses Rumors of Engagement With Raj Anadkat Said How Fake News Spreads Like Fire
मुनमुन दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी साझा की है। उन्होंने एक नोट में लिखा है कि उनकी सगाई या शादी नहीं हुई है। मुनमन ने लिखा, 'अजीब बात है कि कैसे फर्जी खबरें जंगल की आग की तरह फैलती हैं और बूमरैंग की तरह वापस आती रहती हैं। चीजों को फिर से सही करना है। मेरी सगाई नहीं हुई है, मैं शादीशुदा नहीं हीं, मैं गर्भवती नहीं है।'  

CAA: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, कहा- 'सीएए लोकतंत्र का सच्चा कार्य है'

Munmun Dutta Dismisses Rumors of Engagement With Raj Anadkat Said How Fake News Spreads Like Fire
मुनमुन दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा, 'इसके अलावा जब भी मैं शादी करूंगी, चाहे वह छोटा आदमी हो या बड़ा, मैं गर्व के साथ करूंगी। यह मेरा बंगाली जीन है। हमेशा गौरवान्वित और बहादुर। जय मां दुर्गा।' मुनमुन ने लिखा, 'अब मैं अपनी एनर्जी फेक चीजों में नहीं लगाऊंगी। जीवन में बेहतर चीजों की ओर आगे बढ़ना। भगवान दयालु हैं और जीवन सुंदर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Munmun Dutta Dismisses Rumors of Engagement With Raj Anadkat Said How Fake News Spreads Like Fire
मुनमुन दत्ता, राज अनादकट - फोटो : Instagram

वहीं, राज अनादकट ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, 'सभी को नमस्कार। बस चीजों को स्पष्ट करने के लिए, जो खबर आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं वह झूठी और निराधार है।' गौरतलब है कि इससे पहले भी मुनमुन और राज के रिश्ते को लेकर अफवाहें फैल चुकी हैं। 

विज्ञापन
Munmun Dutta Dismisses Rumors of Engagement With Raj Anadkat Said How Fake News Spreads Like Fire
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 में जब इनके रिश्ते को लेकर अफवाहें फैली थीं तो दोनों सितारों ने इसे लेकर बयान जारी किया था। राज ने कहा था, 'हर कोई जो लगातार मेरे बारे में लिख रहा है, वह उन नतीजों के बारे में सोचें जो आपकी झूठी कहानियों की वजह से मेरे जीवन में हो सकता है।' वहीं, मुनमुन ने निराशा जताते हुए कहा था कि उन्हें जनता से बेहतर की उम्मीद है। उन्होंने इन खबरों की आलोचना की थी। 

Randeep Hooda: क्या वाकई राजनीति में कदम रखने की तैयारी में हैं रणदीप हुड्डा? अभिनेता ने दिया यह जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed