{"_id":"6496fd577644a24ae009e5bc","slug":"munna-bhai-3-arshad-warsi-on-prospects-of-film-franchise-said-he-is-not-sure-whether-it-will-happen-or-not-2023-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Munna Bhai 3: 'मुन्ना भाई 3' पर अरशद वारसी का चौंकाने वाला बयान, क्या नहीं बन पाएगी फिल्म?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Munna Bhai 3: 'मुन्ना भाई 3' पर अरशद वारसी का चौंकाने वाला बयान, क्या नहीं बन पाएगी फिल्म?
फिल्म 'मुन्ना भाई' और 'लगे रहो मुन्ना भाई'' में सर्किट का किरदार निभाकर लोगों के दिलों पर छा जाने वाले एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'असुर 2' के सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर ने इसी बीच 'मुन्ना भाई' के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हालांकि, अरशद का बयान फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस का दिल तोड़ सकता है।
2 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त और अरशद वारसी स्टारर 'मुन्ना भाई' सीरीज बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन सबके बीच अरशद ने एक इंटरव्यू में 'मुन्ना भाई 3' की संभावनाओं पर खुलकर बात की है। साथ ही यह खुलासा किया है कि उन्हें नहीं लगता कि इसकी तीसरी किस्त बन पाएगी।
3 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी ने साझा किया, 'मुन्ना भाई 3 न बने यह तो सबसे अजीब बात है।' एक्टर ने आगे कहा, 'हमारे पास एक डायरेक्टर है जो इसे बनाना चाहता है, एक निर्माता है जो इसे निर्मित करना चाहता है, एक दर्शक है जो इसे देखना चाहता है, सितारे हैं जो इसमें एक्टिंग करना चाहते हैं, और फिर भी यह नहीं हो रहा है।'
अरशद वारसी ने यह भी बताया कि फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त बनने में इतना समय क्यों लग रहा है। एक्टर ने कहा, 'बात यह है कि, राजू हिरानी बेहद पूर्णतावादी हैं। उनके पास तीन स्क्रिप्ट है जो शानदार है, लेकिन कुछ गड़बड़ियां भी हैं। इसलिए, जब तक वह स्क्रिप्ट को लेकर 100-200 फीसदी आश्वस्त नहीं हो जाते, तब तक वह इस पर काम शुरू नहीं करेंगे। जब आप उनसे पूछेंगे तो वह हमेशा हां ही कहेंगे, ना कभी नहीं कहेंगे। वह कहेंगे 'मैं कर रहा हूं... एक बार स्क्रिप्ट फिक्स हो जाए ना, मुझे यह पसंद नहीं वह पसंद नहीं।'
'मुन्ना भाई' फिल्म वर्ष 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी लीड रोल में थे। इसके बाद वर्ष 2006 में इसका सीक्वल 'लगे रहो मुन्ना भाई' रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। हालांकि, अरशद के बयान से यह लग रहा है कि इसकी तीसरी किस्त के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।