फिल्म सोहनी महिवाल, 'बाजीगर', 'मैं हूं ना' और 'दम लगा के हईशा' जैसी फिल्मों में सुपरहिट संगीत देने वाले अनु मलिक आज 57 साल के हो गए हैं। संगीत के अलावा शायरी करने वाले अनु मलिक फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 साल से एक्टिव हैं।
'हंटरवाली' से लेकर सबको बोले अनु मलिक, 'आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा', अब बेटियां दो कदम आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनु मलिक को पहला ब्रेक 1978 में 'हंटरवाली 77' से मिला था। 1984 में आई फिल्म 'सोहनी महिवाल' के लिए अनु मलिक को फिल्म फेयर के बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
पढ़ें- B'Day Spl: 8 फ्लॉप फिल्मों के बाद बिकिनी पहन हिट हुई थीं ईशा देओल, प्रेग्नेंट होने पर भी की थी शादी
आज भी अनु मलिक बॉलीवुड फिल्मों के गानों को अपने बेहतरीन म्यूजिक से सजा रहे हैं। अनु मलिक ने अंजु से शादी की थी। अब उनकी दो बेटियां अनमोल मलिक और अदा मलिक हैं।
पढ़ें- शाहरुख की बर्थडे पार्टी में आधी रात को ये क्या कर गईं कटरीना, अब लोग बना रहे बातें
अब उनकी बेटी अनमोल भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रही हैं। एक ओर अनमोल मलिक ने अपने पिता की तरह सिंगिग का करियर अपना लिया है। वहीं अदा फैशन इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार हैं।'
हाल ही में 21 साल की अदा ने न्यूयॉर्क के पारसन स्कूल ऑफ डिजाइन से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा किया है। वो इसी फील्ड में अपना करियर बनाएंगी।