फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri Death: बप्पी दा ने निधन से दो दिन पहले किया था पोस्ट, कैप्शन के जरिए कही थी ये बात

Wed, 16 Feb 2022 12:24 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 16 Feb 2022 12:24 PM IST
विज्ञापन
Musician Bappi Lahiri RIP: Bappi Last Post on Instagram just two days before his death
बप्पी लाहिरी का निधन - फोटो : पीटीआई

गायक बप्पी लाहिड़ी ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी मृत्यु से ठीक दो दिन पहले अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी। गायक बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के कारण निधन हो गया।

Musician Bappi Lahiri RIP: Bappi Last Post on Instagram just two days before his death
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पी लाहिड़ी ने इंस्टाग्राम पर खुद की एक पुरानी मोनोक्रोम तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में बप्पी दा एक चिंतनशील मूड में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "ओल्ड इज ऑलवेज गोल्ड।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bappi Lahiri (@bappilahiri_official_)

Musician Bappi Lahiri RIP: Bappi Last Post on Instagram just two days before his death
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी ने 1970 से 1990 के दशक के दौरान भारतीय सिनेमा को 'आई एम ए डिस्को डांसर', 'जिमी जिमी', 'पग घुंघरू', 'इंतेहान हो गई', 'तम्मा तम्मा लोगे', 'यार बिना चैन कहां रे', 'आज रात जाए तो और चलते चलते' जैसे बहतरीन डिस्को संगीत दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Musician Bappi Lahiri RIP: Bappi Last Post on Instagram just two days before his death
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पी दा अपने हिट नंबरों के लिए उतने ही प्रसिद्ध थे, जितने सोने के प्रति उनके आकर्षण के लिए। बप्पी लाहिड़ी को 80 और 90 के दशक के 'डिस्को किंग' के रूप में जाना जाता था। नमक हलाल, डिस्को डांसर और डांस डांस जैसी फिल्मों में उनके गितों ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्धी हासिल की थी।

विज्ञापन
Musician Bappi Lahiri RIP: Bappi Last Post on Instagram just two days before his death
बप्पी लाहिडी़

2000 के दशक में, बप्पी लाहिड़ी ने 'द डर्टी पिक्चर' के लिए 'ऊह ला ला', 'गुंडे' के लिए 'तूने मारी एंट्री', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के लिए 'तम्मा तम्मा' और हाल ही में 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के लिए 'अरे प्यार कर ले' जैसे गाने गाए। उन्होंने आखिरी बार 2020 की फिल्म 'बाघी 3' के लिए गीत की रचना की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed