फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज बब्बर ने पहली पत्नी नादिरा को बिना तलाक दिए की थी दूसरी शादी, स्मिता पाटिल के निधन के बाद फिर आए करीब

Wed, 20 Jan 2021 10:03 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 20 Jan 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
nadira babbar broken after raj babbar decided to marry smita patil, here Tragic Love Triangle Which Affected Many Lives
Raj Babbar

राज बब्बर ने बॉलीवुड के साथ राजनीति के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाया। 80 के दशक में राज बब्बर लड़कियों के दिलों पर राज करते थे। 38 साल के करियर में अपनी फिल्मों से उन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, राज बब्बर फिल्मों के अलावा अपने निजी रिश्तों के लिए भी काफी चर्चा में रहे। जब राज बब्बर स्ट्रगल कर रहे थे तभी उन्हें नादिरा बब्बर से प्यार हो गया था जिसके बाद दोनों ने 1975 में शादी कर ली थी।

nadira babbar broken after raj babbar decided to marry smita patil, here Tragic Love Triangle Which Affected Many Lives
नादिर बब्बर - फोटो : amar ujala

राज बब्बर और नादिरा एक साथ नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के छात्र थे। नादिरा राज बब्बर की सीनियर थीं। नाटक लिखने और निर्देशित करने का काम करती थीं। राज बब्बर नए-नए आए थे। जब उन्हें नादिरा की एक नाटक में काम करने का मौका मिला तो यहीं से इन दोनों के बीच प्यार का बीज पनप गया। आगे चलकर यह प्रेम कहानी शादी में तब्दील हो गई। वर्ष 1975 में नादिरा जहीर का नाम नादिरा बब्बर हो गया।

nadira babbar broken after raj babbar decided to marry smita patil, here Tragic Love Triangle Which Affected Many Lives
नादिरा बब्बर - फोटो : फाइल

शादी के बाद राज और नादिरा दिल्ली में ही रहते थे। जब इनके यहां एक बेटी जूही बब्बर ने जन्म लिया तो राज की जिम्मेदारी बढ़ गई। अब उन्हें ऐसे काम की तलाश थी जो उन्हें पैसा भी दे सके। उन्होंने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और मुंबई चले आए। आने से पहले उन्होंने नादिरा को अपना स्कूटर बेचकर छह हजार रुपये थमाए। जिससे कि वह अपना खर्चा चला सकें। मुंबई आने के बाद अभिनय में राज का करियर चल पड़ा और उन्होंने अपने परिवार को भी मुंबई बुला लिया। यहीं आकर आर्य बब्बर का जन्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
nadira babbar broken after raj babbar decided to marry smita patil, here Tragic Love Triangle Which Affected Many Lives
Raj Babbar and Smita Patil - फोटो : file photo
राज और स्मिता की पहली मुलाकात
राज बब्बर की स्मिता पाटिल से पहली मुलाकात वर्ष 1982 में आई फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर हुई। इस फिल्म में ये दोनों ही कलाकार मुख्य भूमिकाओं में रहे। पहली मुलाकात बहुत खास नहीं थी। एक इंटरव्यू में खुद राज बब्बर ने बताया है कि उस समय इस फिल्म की शूटिंग उड़ीसा के राउरकेला में चल रही थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनकी पहली मुलाकात स्मिता से हुई। इस मुलाकात के दौरान ही इन दोनों में पहले कुछ हंसी मजाक हुआ और फिर बाद में थोड़ी सी तकरार हो गई। हालांकि, राज बब्बर को स्मिता की जुबान से निकले हुए शब्द काफी पसंद आए। वह उसी वक्त स्मिता पर फिदा हो गए थे।
विज्ञापन
nadira babbar broken after raj babbar decided to marry smita patil, here Tragic Love Triangle Which Affected Many Lives
Raj Babbar
उधर, राज की इस प्रेम कहानी ने नादिरा को तोड़ कर रख दिया। वह दो बच्चों की मां थीं और नादिरा को बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि राज ऐसा भी कर सकते हैं। वर्ष 2013 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान नादिरा ने कहा था कि जब उन्होंने राज बब्बर के मुंह से उनकी दूसरी प्रेम कहानी की बात सुनी तो वह हैरान रह गईं। हालांकि उन्होंने अपने आप को संभाला क्योंकि उनके दो बच्चे भी थे। अगर मां की ही जिंदगी बिखर जाती तो फिर बच्चों का क्या होता है? इसके बाद नादिरा अपने बच्चों में और अपनी रंगमंच की दुनिया में बेहद व्यस्त हो गई। हालांकि उन्होंने राज को अपने से कभी अलग नहीं किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed