बॉलीवुड की कई अदाकाराओं ने अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। नादिरा भी उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका जन्म 5 दिसंबर 1932 में हुआ था। वह यहूदी धर्म का पालन करती थीं। हिंदी फिल्मों में कई एंग्लो-इंडियंस ने काम किया है। नादिरा भी उन्हीं में से एक थीं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
Nadira: अपनी अदाकारी से नादिरा ने किया लोगों के दिलों पर राज, बोल्ड किरदारों से बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 और 60 के दशक में नादिरा ने बॉलीवुड में जमकर काम किया। इस दौरान उन्होंने करीब 70 फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखाया। बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों में एंट्री कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नादिरा ने 12 साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। साल 1952 में उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा ब्रेक मिला। एक्ट्रेस को फिल्म 'आन' में दिलीप कुमार के साथ काम करने का मौका मिला।
Photos Of The Day: मौनी ने हॉट लुक से उड़ाए होश और कृति सेनन का दिलकश अंदाज, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
इस फिल्म में उन्होंने राजकुमारी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका बोल्ड सीन भी था जिसकी वह से उन्होंने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। कहा जा सकता है कि नादिरा अपने समय की पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं जो बोल्ड किरदारों से परहेज नहीं किया करती थीं। जिस समय अभिनेत्रियां पतिव्रता और साफ सुथरी छवि वाले रोल करना पसंद करती थीं। उस समय नादिरा ने लीक से हटकर अपनी अलग पहचान बनाई। नादिया ने ज्यादातर फिल्मों में वैम्प का किरदार निभाया। अपनी एक्टिंग से वह अक्सर कई अभिनेत्रियों पर भारी जाती थीं।
Rana Daggubati: इंडिगो से गायब हुआ राणा दग्गुबाती का सामान, ट्वीट कर एक्टर ने साझा किया खराब अनुभव
Hansika Motwani Wedding: शादी के बाद फिल्मों में काम जारी रखेंगी हंसिका मोटवानी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा