सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nafisaa Teaser: मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड पर बनी फिल्म का टीजर जारी, अनामिका पांडे की दिखी दमदार अदाकारी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 07 May 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Nafisaa Teaser Out the film on Muzaffarpur shelter home scandal Anamika Pandey Will Play The Lead Role
नफीसा टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह (शेल्टर होम) यौन उत्पीड़न कांड की घटना पर अब भी कुछ न कुछ बातें सामने आती ही रहती हैं। इस बार सामने आई है इसी पूरे मामले पर बनी एक ऐसी फिल्म जिसमें न सिर्फ पूरे मामले को एक अलग तरीके से देखने की कोशिश की गई है, बल्कि इसमें कुछ ऐसी बातें भी उजागर होती दिख रही हैं, जो अब तक खबरों में नहीं आईं। फिल्म जुलाई के पहले सप्ताह में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीजर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।

Trending Videos
Nafisaa Teaser Out the film on Muzaffarpur shelter home scandal Anamika Pandey Will Play The Lead Role
नफीसा टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'नफीसा' के टीजर में शुरू से ही इस पूरे मामले को तहकीकात के नजरिये से दिखाया गया है। अपना घर छोड़कर निकली एक किशोरी अपने प्रेमी से बीच सड़क इस बात पर पिटती दिखती है। पुलिस आती है। मामला सियासी रंग लेता भी दिखता है और फिर थाने में बैठी दिखती हैं, तीन महिलाएं। एक पुलिसवाली है। मेज की दूसरी तरफ दो महिलाएं और हैं। इस दौरान अनामिका पांडे का जो संवाद है, वह टीजर के असर में मुजफ्फरपुर की असली हवा घोलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nafisaa Teaser Out the film on Muzaffarpur shelter home scandal Anamika Pandey Will Play The Lead Role
नफीसा टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टीजर के हिसाब से देखें तो ये एक मसाला फिल्म नजर आती है। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन में फिल्माया एक गीत 'तोल तोल के' की झलक भी इसमें दिखती है। लड़कियों के शोषण की इस कहानी को फिल्म 'नफीसा' में लड़कियों के नजरिये से ही दिखाने की कोशिश की गई है। अनामिका पांडे के केंद्रीय किरदार के अलावा जिन अन्य कलाकारों को फिल्म में अलग अलग महिला किरदार मिले हैं, उनमें नाजनीन, सान्या, मनीषा और उपासना भी शामिल हैं।

Nafisaa Teaser Out the film on Muzaffarpur shelter home scandal Anamika Pandey Will Play The Lead Role
नफीसा टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'नफीसा' के लेखक-निर्देशक कुमार नीरज बताते हैं, 'साल 2018 में जब यह घटना घटी तो मैं उस समय अपनी ननिहाल मुजफ्फरपुर में ही था। इस घटना ने मुझे अंदर से पूरी तरह से व्यथित कर दिया। मुझे लगा कि यह कहानी लोगो तक पहुंचनी चाहिए। फिल्म में इस केस से जुड़े ऐसे पहलुओं को दिखाया गया है जिनका खुलासा मीडिया में हुआ ही नहीं। इस फिल्म के लिए मैंने केस की पांच पीड़ित लड़कियों से बात की, इसके अलावा कोर्ट में जो केस फाइल है, उसको आधार बनाकर फिल्म का निर्माण किया गया है।' नीरज इसके पहले फिल्म 'गैंग्स ऑफ बिहार' का भी निर्देशन कर चुके हैं।

Adah Sharma: 'द केरल स्टोरी' को प्रोपेगैंडा बताने पर भड़कीं एक्ट्रेस अदा शर्मा, दे डाली ये करने की सलाह

विज्ञापन
Nafisaa Teaser Out the film on Muzaffarpur shelter home scandal Anamika Pandey Will Play The Lead Role
नफीसा टीजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, फिल्म में केंद्रीय भूमिका निभा रही अभिनेत्री अनामिका पांडे कहती हैं, ‘निर्देशक कुमार नीरज ने ये फिल्म काफी शोध के बाद बनाई है। फिल्म को हकीकत के करीब रखने की उनकी मेहनत और कोशिश तारीफ के काबिल है। ये एक ऐसा मुद्दा है जिस पर फिल्म बनाने का साहस करना ही अपने आप में बड़ी बात है। मुझे पूरी उम्मीद है कि ‘नफीसा’ के जरिये जो संदेश हम देना चाह रहे हैं, वह देश के हर शहर, गांव और गली तक जरूर पहुंचेगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed