साउथ की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के फैंस पुरे भारत में फैले थे। लेकिन पिछले साल आखिर में आई दोनों की तलाक की खबरों ने सभी का दिल तोड़ दिया था। दोनों के इस फैसले ने सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ-साथ फैंस को भी अचंभित कर दिया था। तलाक लेने के बाद दोनों ने कभी भी सामने आकर अपने इस फैसले के बारे में बात नहीं की थी। लेकिन पिछले दिनों करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में सामंथा रुथ प्रभु ने इसको लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और अब उनके पूर्व पति और अभिनेता नागा चैतन्य ने अपने तलाक पर खुलकर बात की है।
Naga Chaitanya: सामंथा से तलाक पर नागा चैतन्य ने तोड़ी चुप्पी! बोले- लोगों ने मेरे काम और निजी जीवन...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक से प्रभावित हुआ मेरा काम
करण के सामने सामंथा द्वारा अपनी शादी और फिर तलाक को लेकर किए गए खुलासों के बाद अब हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी। 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे नागा चैतन्य बोले, ' सामंथा से हुए तलाक के कारण मेरी प्रोफेशनल लाइफ काफी प्रभावित हुई है। मैं एक ऐसा इंसान हूं, जो हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अलग रखने की कोशिश करता हूं। लेकिन तलाक के बाद मेरी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन गई है।'
मीडिया में छाई पर्सनल लाइफ
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नागा चैतन्य ने कहा, ' मैंने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को भी उतनी ही अहमियत दी है जितनी मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ को देता हूं। लेकिन जब अपनी पर्सनल लाइफ को आप सबसे ऊपर रखते हैं तो आपकी पर्सनल लाइफ आपके प्रोफेशन पर हावी होने लगती है। तलाक के बाद लोगों ने मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को आपस में मिला दिया था। मैं लोगों की इस बात से बहुत परेशान था। मैं हमेशा से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक अंतर रखता आया हूं लेकिन तलाक के बाद दोनों के बीच का वो अंतर भी खत्म हो गया। और अब आए दिन मेरी पर्सनल लाइफ मीडिया में छाई रहती है।'
फिल्मों की बदौलत लोगों को याद रहना चाहता हूं
नागा चैतन्य ने यह भी कहा कि आजकल लोग मेरी निजी जिंदगी को मेरी फिल्मों से जोड़ कर देखने लगे हैं और देखकर मुझे काफी बुरा लगता है। अक्सर मैं खुद को यही समझाने की कोशिश करता हूं कि मुझे कड़ी मेहनत करनी है, ताकि लोग अंत मे मुझे मेरी फिल्मों की वजह से याद रखें न कि मुझसे जुड़ी खबरों के कारण। सामंथा ने भी तलाक को लेकर खुलासा किया था कि वो मेरे लिए काफी मुश्किल समय था। लेकिन अब मैं उन परिस्थितियों से बाहर आ चुकी हूं। एक समय था, जब अगर हम दोनों एक कमरे में एक साथ होते थे तो धार वाली नुकीली चीजें छिपानी पड़ती थीं। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं हैं, हम दोनों ही आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि, अभी भी दोनों ने यह नहीं बताया है कि आखिर दोनों ने तलाक क्यों लिया।