फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha: अपने मन की करने में सोनाक्षी को लगे 12 साल, बोलीं- यह रिस्क लेने का वक्त है

Wed, 03 Aug 2022 06:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 03 Aug 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Nikita Roy And The Book Of Darkness Dabangg actress Sonakshi Sinha changes herself in last few years
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की दबंग गर्ल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को इंडस्ट्री में करीब-करीब 12 साल हो गए हैं। अपने एक दशक से ज्यादा के करियर में सोनाक्षी ने कई फिल्में की हैं। मगर, अब जाकर वह अपने मन का और अपनी शर्तों पर काम कर पा रही हैं। सोनाक्षी का कहना है कि अब वह किसी रेस में शामिल नहीं हैं, बल्कि अपने लिए और अपनी ग्रोथ के लिए काम करने में व्यस्त हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने वर्ष 2010 में फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह 'राउडी राठौर', 'तेवर', 'अकीरा', 'नूर', 'फोर्स 2' और 'कलंक' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Nikita Roy And The Book Of Darkness Dabangg actress Sonakshi Sinha changes herself in last few years
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

'क्षमता से काम ले लेती थी'
हाल ही में एक बातचीत के दौरान सोनाक्षी ने कहा, 'अब मैं जिस तरह से काम कर रही हूं, उससे मुझे महसूस हो रहा है कि मैं ऐसी ही हूं। पहले मैं अपनी क्षमता से ज्यादा काम ले लेती थी'। अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी का कहना है, 'मैं फिलहाल ज्यादा सहज और सुविधाजनक स्थिति में हूं, जहां मैं अपनी शर्तों और स्थितियों के हिसाब से काम कर पा रही हूं। जैसा कि मैं करना चाहती हूं। मेरे ऊपर किसी के जैसा बनने का कोई दबाव नहीं है।' सोनाक्षी ने आगे कहा, 'मैं अभी जहां हूं, बेहद खुश हूं।'

Nikita Roy And The Book Of Darkness Dabangg actress Sonakshi Sinha changes herself in last few years
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : insta

'पिछले कुछ सालों में खुद पर दिया ध्यान'
सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि पिछले कुछ सालों में यह बदलाव हुआ है। किसी और चीज की तुलना में मैंने खुद के विकास पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। इससे मुझे चीजों को हैंडल करने में काफी मदद मिली है। यह बदलाव मेरे करियर में भी काफी मददगार साबित हुआ है। सोनाक्षी ने आगे कहा, 'आज जो चीज हमारे पक्ष में काम करती है, वह है नए-नए प्रयोग करने की इच्छा। यह प्रयोग करने, जोखिम लेने और उन चीजों को करने का सही समय है, जो आपने पहले कभी नहीं किया है। यह सही समय है, जब रिस्क लिए जा सकते हैं, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों का दिमाग भी काफी खुला है। वे भी रिस्क पसंद कर रहे हैं। एक्टर बनने के लिए यह शानदार वक्त है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikita Roy And The Book Of Darkness Dabangg actress Sonakshi Sinha changes herself in last few years
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए उनके भाई कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया गया। सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म में परेश रावल, सुहेल नय्यर भी नजर आएंगे। फिल्म में सोनाक्षी मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed