फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: समर सिंह का नया गाना 'कोको कोला ए सइयां रिलीज', सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

Wed, 03 Aug 2022 05:45 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 03 Aug 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
samar singh and shilpi raj new bhojpuri song coco cola ae saiyan released
समर सिंह, कोमल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा में अक्सर नए-नए गाने और डांस वीडियोज सामने आते रहते हैं। इन गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं। हाल ही में भोजपुरी सिनेमा में एक नया वीडियो जारी हुआ है, जिसे समर सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। गाने का नाम है 'कोको कोला ए सइयां'। इस गाने में पवन सिंह का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। ये गाना सावन के खास मौके पर रिलीज किया गया है। गाने को ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। बता दें कि  ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है।

samar singh and shilpi raj new bhojpuri song coco cola ae saiyan released
समर सिंह, कोमल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'कोको कोला ए सइयां' शिल्पी राज और समर सिंह का बोलबम गाना है, लेकिन इस गाने में पवन सिंह और कोमल सिंह के बेहतरीन डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं। इस गाने में समर सिंह और कोमल सिंह की बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में समर सिंह और शिल्पी राज की आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने को अब तक दो लाख ये ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

samar singh and shilpi raj new bhojpuri song coco cola ae saiyan released
समर सिंह, कोमल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गाने में देखा जा सकता है कि समर सिंह कांवड़िये के अंदाज में हैं और चिल्लम पीकर भगवान शिव की भक्ति में लीन हो रहे हैं। गाने में कोमल सिंह और पवन सिंह का भगवा अंदाज में भोलेनाथ की भक्ति करना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो में अभिनेत्री को चाट की दुकान देखकर कुछ खाने का मन करता है और वह अपने पति से खाने और कोका कोला पिलाने के लिए कहती हैं। जिसके जवाब में पवन सिंह कहते हैं, पहले शंकर भगवान पर जल अर्पित कर लो बाद में कुछ खिला देंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
samar singh and shilpi raj new bhojpuri song coco cola ae saiyan released
समर सिंह, कोमल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस गाने को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने के लेखक राजेन्द्र हरियाली हैं और इसका म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिया है। वीडियो डायरेक्टर और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं। इसके  प्रोडक्शन हेड जुबैर शाह हैं। गाने के इसके आर्ट डायरेक्टर इकबाल खान हैं और इसे कोरियोग्राफर जैक्सन और मोनू ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed