नागार्जुन साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता हैं। एक्शन से भरपूर उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। नागार्जुन की साउथ फिल्मों के हिंदी डब को भी खूब पसंद किया जाता है और ऐसे में नागार्जुन अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'द घोस्ट' है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है और आते ही फिल्म के टीजर ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया। टीजर में साउथ अभिनेता के अंदाज और एक्शन सीन्स की झलक को देख दर्शक एक्साइडेट हो गए हैं।
The Ghost: सूट-बूट पहन नागार्जुन का एक्शन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, ‘द घोस्ट’ में बने ‘किलिंग मशीन’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
49 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत ही धमाकेदार एक्शन से होती है। नागार्जुन के दोनों हाथों में तलवार है और उनके सामने एक पूरी गैंग खड़ी है, जिनका वह अकेले सामना कर रहे हैं। अभिनेता चंद ही सेकंड में अपने सामने खड़े सभी लोगों को मौत की नींद सुला देते हैं। टीजर में आगे सभी लोग जमीन पर ढेर नजर आ रहे हैं और चारों तरफ खून फैला हुआ है। वहीं, आखिर में नागार्जुन के चेहरे की एक झलक भी दिखाई गई है। सूट-बूट पहने अभिनेता अपने गुस्से वाले अवतार में भी शानदार लग रहे हैं।
इस दिन होगी रिलीज
'द घोस्ट' में नागार्जुन के साथ अभिनेत्री सोनल चौहान नजर आएंगी। लगभग 50 से 60 करोड़ के बजट में बनी उनकी यह फिल्म दुनियाभर में 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट का नागार्जुन के साथ बेहद खास कनेक्शन है। साल 1989 में इसी तारीख पर नागार्जुन की फिल्म 'शिवा' रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। यह नागार्जुन की डेब्यू फिल्म थी।
इस पैन इंडिया फिल्म में दिखेंगे नागार्जुन
'द घोस्ट' के अलावा, नागार्जुन पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगे, जो सिनेमाघरों में 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। अयान मुखर्जी के निर्दशन में बनी फिल्म शानदार स्टारकास्ट से सजी हुई है। नागार्जुन के अलावा, इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय जैसे कलाकार एक साथ नजर आएंगे। ये फिल्म तीन पार्ट में रिलीज होगी।