{"_id":"5bcd738dbdec2269594160a0","slug":"nagin-actress-mouni-roy-dancing-in-bangoli-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौनी के डांस का वीडियो वायरल, देखने लायक था टीवी की नागिन का बंगाली लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मौनी के डांस का वीडियो वायरल, देखने लायक था टीवी की नागिन का बंगाली लुक
Mon, 22 Oct 2018 12:49 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
mouni roy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यह डांस उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान किया था। इस डांस में उन्होंने सफेद-काले रंग की पारंपरिक बंगाली साड़ी पहन रखी थी। छोटे पर्दे पर नागिन फेम मौनी रॉय के इस वीडियो में उनका पारंपरिक बंगाली अंदाज देखने लायक है। मौनी के साथ उनकी आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर आयान मुखर्जी भी नजर आए।
2 of 4
mouni roy
वीडियो में मौनी ने बड़े-बड़े झुमके पहने रखे हैं जिसमें वह बहुत आकर्षक दिख रही हैं। दरअसल अभिनेत्री दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने पंडाल में मौजूद महिलाओं के साथ बंगाली अंदाज में डांस किया। पंडाल में मौजूद सभी लोग उन्हें देखते ही रह गए। मौनी रॉय बंगाली हैं और माता दुर्गा में उनका विश्वास बहुत ज्यादा है। मौनी ने इंस्टाग्राम पर दुर्गा पूजा की फोटो भी शेयर की हैं।
3 of 4
mouni roy
गौरतलब है कि मौनी ने इसी साल बॉलीवुड में डेब्यु किया और बड़े पर्दे पर आते ही धमाका कर दिया। वह आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगी। मौनी रॉय ब्रह्मास्त्र के अलावा मेड इन चाइना में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन मिखिल मुसाले कर रहे हैं। राजकुमार राव ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। मेड इन चाइना 15 अगस्त 2019 में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Mouni Roy
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र भी 15 अगस्त 2019 को ही रिलीज होगी। ऐसे में अगले साल मौनी की दो फिल्में टकराने की संभावना बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।