फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग खत्म करने के बाद ऐसे मस्ती करते दिखे सितारे, तस्वीरें हुईं लीक

Thu, 21 Jun 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
namastey england star cast enjoyed party after complete shooting
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की बहुचर्चित फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग खत्म हो गई है। हाल ही में फिल्म का आखिरी शेड्यूल लंदन में पूरा किया गया है। विपुल शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की पूरी टीम ने मुंबई में जमकर पार्टी की है। पार्टी में कुछ इस तरह मस्ती करते नजर फिल्म के सभी सितारे।
namastey england star cast enjoyed party after complete shooting
प्रोड्यूसर डायरेक्टर विपुल शाह की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ के कलाकारों ने बुधवार रात मुंबई के बॉम्बे कॉकटेल बार में देर तक फिल्म के पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान फिल्म के लीड पेयर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा खूब मस्ती करते दिखाई दिए। 
namastey england star cast enjoyed party after complete shooting
फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की इस रैपअप पार्टी में फिल्म से जुड़े कलाकारों का साथ देने अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर जयंती लाल और विपुल शाह की पत्नी शेफाली छाया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
namastey england star cast enjoyed party after complete shooting
एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक को लंबे समय बात किसी पार्टी में देखा गया है। हाल ही में वह अपनी वजन कम करने को लेकर सुर्खियों में रहे थे। सतीश कौशिक ने करीब 25 किलो वजन कम किया है। 
विज्ञापन
namastey england star cast enjoyed party after complete shooting
आपको बता दें ‘नमस्ते इंग्लैंड’ साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है। इससे पहले परिणीति और अर्जुन फिल्म 'इश्कजादे' में भी एक साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ 7 दिसंबर को रिलीज होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed