{"_id":"5efd75638ebc3e433471f690","slug":"namrata-shirodkar-recall-her-love-story-with-mahesh-babu-on-instagram-live","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड टूर पर नम्रता शिरोडकर को हुआ था महेश बाबू से प्यार, 15 साल पहले की थी एक्टर से लवमैरिज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
न्यूजीलैंड टूर पर नम्रता शिरोडकर को हुआ था महेश बाबू से प्यार, 15 साल पहले की थी एक्टर से लवमैरिज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नम्रता शिरोडकर,महेश बाबू
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर पावर कपल माने जाते हैं। महेश बाबू ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) से 15 साल पहले शादी की थी। इन दोनों की लव मैरिज हुई थी। दोनों की लवस्टोरी के बारे में फैंस हमेशा से जानना चाहते हैं। महेश बाबू की पत्नी नम्रता इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
2 of 5
नम्रता शिरोडकर लाइव
- फोटो : इंस्टाग्राम
नम्रता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव चैट किया और फैंस के सवालों का जवाब भी दिया। एक यूजर ने नम्रता से पूछा- क्या महेश बाबू मराठी बोलते हैं? जिसपर नम्रता ने जवाब दिया- काश ऐसा होता। वहीं एक ने पूछा- आपको कब पता चला कि आपको महेश सर से प्यार हो गया है? इसपर नम्रता ने कहा- न्यूजीलैंड में 52 दिन लंबे आउटडोर शेड्यूल का वह आखिरी दिन था। एक ने टैटू दिखाने को कहा- जिसपर महेश बाबू, बेटी सितारा और गौतम का नाम लिखा है।
3 of 5
नम्रता शिरोडकर,महेश बाबू
- फोटो : file photo
नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात साल 2000 में 'वामसी' (Vamsi) फिल्म के मुहूर्त पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही दोनों का एक दूसरे की तरफ झुकाव बढ़ गया था। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ। यही वजह है कि नम्रता के उम्र में चार साल बड़े होने के बावजूद दोनों के बीच कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नम्रता शिरोडकर,महेश बाबू
- फोटो : instagram
'वामसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों भले ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे लेकिन मीडिया की नजरों से प्यार को बचाना चाहते थे। यहां तक महेश ने अपने रिश्ते के बारे में अपने पेरेंट्स को भी नहीं बताया था। महेश ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले बहन को बताया था।
विज्ञापन
5 of 5
नम्रता शिरोडकर
- फोटो : Twitter
करीब चार साल तक महेश बाबू और नम्रता का अफेयर रहा। इसके बाद नम्रता और महेश बाबू ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। नम्रता और महेश के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम गौतम और बेटी का नाम सितारा है। मॉडल और एक्ट्रेस रहीं नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने कच्चे धागे, वास्तव और पुकार जैसी हिट फिल्में कीं लेकिन उसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अब अपनी शादी शुदा जिंदगी में बिजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।