{"_id":"5af021484f1c1b042e8b7619","slug":"nana-patekar-has-donated-17-lakhs-for-marriage-of-poor-family-girls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाना पाटेकर ने 17 लाख रुपये बेटियों की शादी के लिए किए दान, रजनीकांत की फिल्म में बने हैं नेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नाना पाटेकर ने 17 लाख रुपये बेटियों की शादी के लिए किए दान, रजनीकांत की फिल्म में बने हैं नेता
Mon, 07 May 2018 03:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म में अपनी अभिनय के दर्शकों की बीच अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। नाना पाटेकर सामाजिक कार्यों के द्वारा गरीब किसानों की मदद के लिए हमेेशा आगे रहते है। इसके लिए वह ‘नाम फाउंडेशन’ नाम की एक संस्था भी चलाते हैं। उन्होंने करीब परिवार की कन्याओं के लिए भी एक अहम कदम उठाया है।
2 of 4
खबरों की मानें तो नाना पाटेकर ने गरीब परिवार की कन्याओं के लिए 17 लाख रुपए की राशि दान की है। बताया जा रहा है कि यह राशि कन्याओं की शादी के लिए दी गई है। नाना पाटेकर द्वारा दी गई यह राशि मराठवाड़ा और विदर्भ सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे गरीब लोगों की बेटियों की शादी के लिए खर्च की जाएगी।
3 of 4
पता हो कि नाना पाटेकर अपनी कमाई का 90 फीसदी हिस्सा सामाजिक कार्यों में लगाते हैं। उनका खुद का ‘नाम फाउंडेशन’ है जिसके द्वारा वह गरीब किसानों की सहायता करते हैं। उनकी यह संस्था सुखे से परेशान किसानों को आत्महत्या करने के लिए रोकती है। यही वजह है जो नाना पाटेकर एक स्टार की तरह नहीं बल्कि सादा जीवन जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पता हो कि नाना पाटेकर रजनीकांत की फिल्म 'काला' में नजर आने वाले हैं, इस फिल्म में उनके साथ हुमा कुरैशी भी दिखाई देंगी। फिल्म काला में नाना पाटेकर एक नेता की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।