{"_id":"5c62efacbdec22737672829d","slug":"nana-patekar-retrun-in-bollywood-with-welcome-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री दत्ता के आरोप के बाद अब जाकर मिला नाना पाटेकर को काम, इस फिल्म से कर रहे बॉलीवुड में वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री दत्ता के आरोप के बाद अब जाकर मिला नाना पाटेकर को काम, इस फिल्म से कर रहे बॉलीवुड में वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nana patekar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते वर्ष 2018 में कई बॉलीवुड स्टार्स पर मीटू अभियान का साया मंडराता रहा। इस कड़ी में सबसे पहले अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप मड़ा था। फिर एक के बाद एक इस मामले में ऐसे-ऐसे नाम सामने आए जिनकी लोगों ने उम्मीद भी नहीं की थी। ऐसे में मीटू के तहत सामने आए इन बॉलीवुड स्टार्स के काम पर बड़ा असर पड़ा। नाना पाटेकर को फिल्म हाउसफुल-4 से बाहर होना पड़ा। लेकिन अब खबर है कि नाना एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रहे हैं...
2 of 5
nana patekar
खबर है कि नाना पाटेकर फिल्म 'वेलकम 3' में नजर आने वाले हैं। उनके साथ जॉन अब्राहम और परेश रावल को फिल्म के लिए साइन किया जा चुका है। 'वेलकम' और 'वेलकम बैक' में नाना की एक्टिंग को खूब तारीफ मिली थी। बता दें कि मीटू में नाम आने के बाद कोई भी फिल्म डायरेक्टर और निर्माता नाना संग काम करने को आगे नहीं आ रहा था।
3 of 5
nana patekar
खबर है कि 'वेकलम 3' के काम का उद्घाटन हो चुका है। फिल्म के प्रोड्यूर फिरोज नाडियावाला हैं। फिल्म की कमान अमजद खान के हाथों सौंपी गई है और स्टारकास्ट भी तय हो चुकी है। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर नाना पाटेकर को लेकर कुछ भी बोलने पर कन्नी काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nana Patekar mother funeral
- फोटो : twitter
बता दें कि हाल ही में नाना पाटेकर (Nana Patekar) मां निर्मला पाटेकर (Nirmala Patekar) का निधन हो गया था। नाना की मां निर्मला पाटेकर 99 साल की थीं। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया था। नाना पाटेकर पहले ही अपने पिता और बड़े बेटे को खो चुके हैं। ऐसे में अपने मां का साया उठने के बाद नाना का खुद को संभालना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
नाना पाटेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि बड़े बेटे के निधन के बाद नाना किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। दूसरे बेटे मल्हार के जन्म के बाद नाना ने खुद को संभाला। नाना पाटेकर की मां निर्मला पाटेकर के अंतिम विदाई की कई तस्वीरें सामने आई थीं। इस दौरान नाना के कुछ रिश्तेदार मौजूद रहे वहीं बॉलीवुड से कोई नहीं पहुंचा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।