अपनी दमदार एक्टिंग के लिए चर्चा में रहने वाले नाना पाटेकर इस बार किसी और वजह से चर्चा में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। इस वीडियो में वे गुस्से में एक फैन को थप्पड़ जड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।
Nana Patekar: विवादों से गहरा नाता रखते हैं नाना पाटेकर, मी टू सहित इनके चलते मुश्किलों में फंस चुके हैं एक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो वाराणसी में फिल्म जर्नी की शूटिंग के दौरान का है। यहां एक फैन नाना पाटेकर के साथ सेल्फी लेने पहुंचा, तो अभिनेता ने गुस्से में उसके सिर पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद फिल्म की यूनिट के सदस्यों ने लड़के की गर्दन पकड़कर भगाया। अब सोशल मीडिया पर लोग नाना की गिरफ्तारी तक की मांग कर रहे हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है कि नाना किसी विवाद को लेकर चर्चा में रहे हों। इससे पहले भी कई मौकों पर नाना का नाम विवादों के चलते चर्चा में रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही सनी देओल की फिल्म 'गदर-2' और शाहरुख की फिल्म 'जवान' रिलीज हुई थी। जबरदस्त हिट रही इन दोनों फिल्मों की रिलीज के बाद नाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक ऐसी फिल्म देखी जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। हालांकि, वो इस फिल्म को देखने के लिए बैठ तो गए, लेकिन उनसे झेला नहीं गया। नाना ने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया लेकिन जवान और गदर-2 के फैन ने नाना के बयान को इन्हीं फिल्मों से जोड़ा और ट्रोल कर दिया।
और थोड़ा पीछे चलें तो बात तब है जब पाकिस्तानी एक्टर्स पर बॉलीवुड में काम करने को लेकर प्रतिबंध लगाया गया था। उस दौरान सलमान खान ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किया और कहा था कि वो सभी कलाकार हैं। जो वीजा लेकर इंडिया आते हैं और ये वीजा उन्हें सरकार ही देती है। इस पर नाना पाटेकर ने सलमान को जवाब देते हुए कहा था कि सलमान खान ने जो कहा वो ठीक है कि वो कलाकार हैं और सरकार ही उन्हें वीजा देती हैं। लेकिन जब दो देशों के बीच जंग होती है तो हमें अलग हो जाना चाहिए।
इससे पहले मी टू मूवमेंट के दौरान 2018 में एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। तनुश्री ने नाना पर 2008 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर उन्हें सेक्सुअल हैरेस करने का आरोप लगाया था इसके बाद नाना का काफी विरोध हुआ। यहां तक कि नाना को इसके बाद हाउसफुल 4 जैसी बड़ी फिल्मों से हाथ भी धोना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: विव रिचर्ड्स पर नस्लवादी टिप्पणी पर हंसकर बुरा फंसे रमीज राजा, मसाबा ने लगाई क्लास