आग, आवारा और बरसात जैसी फिल्मों में राज कपूर संग बड़े पर्दे पर जोड़ी जमाने वालीं बेहतरीन एक्ट्रेस नरगिस दत्त आज हमारे बीच नहीं हैं। हालांकि, नरगिस अपनी खूबसूरती और बेहतरीन काम से सिने प्रेमियों के दिलों में जिंदा हैं। एक्ट्रेस की 42वीं पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। वहीं, संजय दत्त और उनकी बहन प्रिया दत्त ने भी मां के साथ संजोए पुरानी यादों को ताजा करते हुए इमोशनल पोस्ट साझा किया है।
Sanjay Dutt: नरगिस की 42वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए संजय और प्रिया दत्त, खास पोस्ट के जरिए मां को किया याद
नरगिस की 42वीं पुण्यतिथि पर सभी देशवासी उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं, बेटे संजय दत्त और बेटी प्रिया दत्त ने भी मां के नाम खास पोस्ट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां नरगिस की 42वीं पुण्यतिथि पर बेटे संजय दत्त ने बचपन की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसमें एक्टर अपनी मां और बहन प्रिया के साथ नजर आ रहे हैं। मोनोक्रोम फोटो में क्यूट संजय को कैमरे की ओर मुस्कुराते देखा जा रहा है। वहीं, बेबी प्रिया भाई और मां के सीने से लिपटी बेहद प्यारी लग रही हैं। इस फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'मिस यू मां! आपका प्यार और गर्मजोशी हर दिन मेरा मार्गदर्शन करती रहती है, और आपने मुझे जो सबक सिखाया है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी हूं।' संजय दत्त के पोस्ट पर उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने रेड हार्ट वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)
Sunny Deol: सनी देओल के बेटे करण देओल ने गुपचुप तरीके से कर ली सगाई, जानें कब सजेगा सेहरा
प्रिया दत्त ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो कोलाज साझा किया है। इस क्लिप में उनके जरिए मां के लिए लिखा खास नोट भी जुड़ा हुआ है। प्रिया ने लिखा, 'बहुत कम उम्र में आपको खोने से मेरे जीवन पर असर पड़ा लेकिन आपके साथ बिताए कुछ सालों ने अधिक प्रभाव डाला। आपने मुझे प्यार और करुणा सिखाया, आपने मुझे प्रतिकूल परिस्थितियों में मुस्कुराना और हर चीज में सकारात्मकता देखना सिखाया। ये मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण सबक थे। मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ मेरे सुंदर अभिभावक देवदूत के रूप में हैं। आपको हमेशा प्यार करती हूं।' प्रिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 1/06/1929 - 3/05/1981।
View this post on Instagram
A post shared by Priya Dutt Roncon (@priyadutt)
Bollywood Actress: फिल्मों में रिप्लेसमेंट का सामना कर चुकी हैं ये नामी एक्ट्रेस, खुद साझा किया इसका दर्द
प्रिया और संजत दत्त का पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस इन पर कमेंट कर नरगिस को याद कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा है, 'हम कभी भी मां को मिस करना बंद नहीं कर सकते। वे हमेशा हमारी गार्जियन एंजेल थीं और रहेंगी।'
नरगिस ने साल 1958 में अपनी फिल्म 'मदर इंडिया' के को-स्टार सुनील दत्त से शादी की थी और बाद में एक्टिंग की दुनिया को पूरी तरह अलविदा कह दिया था। इसके अलावा नरगिस राज्यसभा की सदस्य बनने वाली पहली एक्ट्रेस थीं। फिल्मों में बेहतरीन काम के लिए नरगिस को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वहीं, साल 1981 में अग्नाशय के कैंसर से जूझते हुए नरगिस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। निधन के एक साल बाद सुनील दत्त ने उनकी याद में नरगिस दत्त मेमोरियल कैंसर फाउंडेशन की स्थापना की।