{"_id":"5a56fa914f1c1b00198b4636","slug":"naseeruddin-shah-mithun-chakraborty-to-star-in-lal-bahadur-shastri-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया कन्फर्म, लाल बहादुर शास्त्री की बायोपिक पर जल्द शुरू होगा काम, ये दिग्गज आएंगे नजर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हो गया कन्फर्म, लाल बहादुर शास्त्री की बायोपिक पर जल्द शुरू होगा काम, ये दिग्गज आएंगे नजर!
Fri, 12 Jan 2018 07:56 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Jan 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे समय से देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पर फिल्म बनाए जाने की चर्चा थी। अब आखिरकार फिल्म में सीनियर एक्टर्स मिथुन चक्रवर्ती और नसीरुद्दीन शाह को लिए जाने की पुष्टि हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने दी है। अू ताशकंद में हुई रहस्यमयी मौत के बारे में काफी कुछ जानने को मिल सकता है। ये जानकारी एक इंग्लिश डेली
2 of 4
'मिड-डे' के अनुसार फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, 'मैंने पहले ही इस फिल्म की घोषणा करते हुए लोगों से सुझाव मांगे थे। सिनेप्रेमियों से मिलीं प्रतिक्रियाओं से मैं बेहद खुश हूं। मुझे ढेरों ई-मेल मिले। जिससे इस प्रोजेक्ट को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मेरा मानना है कि शास्त्रीजी पर की गई ये सबसे ज्यादा रिसर्च वाली फिल्म या डॉक्यूमेंट्री होगी।
3 of 4
विवेक अग्निहोत्री पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के 113वें जन्मदिन पर उनके जीवन पर फिल्म बनाने की वह घोषणा कर चुके थे। उन्होंने इस बारे में लिखा था, 'मेरी यह फिल्म लाल बहादुर शास्त्री जी को समर्पित है। कृपया मुझे सपोर्ट करें और मुझे कुछ आईडिया सुझायए। शास्त्री जी को किसने मारा। इस प्रश्न का उत्तर मिलना ही चाहिए। यह वैसे पहली फिल्म होगी जो जनता के सुझाव से बनेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरतलब है कि 1965 युद्ध के बाद ताशकंद समझौता साइन करने के बाद शास्त्री जी का निधन हो गया था। लेकिन इसे रहस्यमय माना गया। ये भी सवाल उठाए गए कि शास्त्री जी की मौत का पोस्ट मार्टम क्यों नहीं किया गया? अब इसी रहस्य और उससे उपजे सवालों को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने शास्त्री जी पर फिल्म की तैयारी शुरू की है। मगर अभी इसकी रिलीज के बारे में नहीं बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।