फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंदिरा गांधी बनेंगी विद्या बालन, जल्द ही भाषण देतीं-रैलियां करतीं आएंगी नजर

Fri, 12 Jan 2018 07:56 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Jan 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
Vidya Balan to play Indira Gandhi in Sagarika Ghose’s biography
भारत की पहली और अकेली महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की जिंदगी जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है। इंदिरा गांधी का किरदार एक्ट्रेस विद्या बालन निभाएंगी। दरअसल फ‍िल्‍म की कहानी पत्रकार सागरिका घोष की किताब, Indira: India's Most Powerful PM किताब पर आधारित है। किताब की लेखिका और पत्रकार सागरिका घोष ने इस बारे में एक ट्वीट भी किया।

 
Vidya Balan to play Indira Gandhi in Sagarika Ghose’s biography
सागरिका ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'मैंने अपनी किताब के लिए रॉय कपूर प्रोडक्शन और विद्या बालन के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। अब मुझे इंदिरा को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है'। इस फिल्म को रॉय कपूर बैनर के तले व‍िद्या बालन के पति सिद्धार्थ राय कपूर प्रोड्यूस करेंगे। पति के प्रोडक्‍शन हाउस में बन रही किसी भी फ‍िल्‍म में विद्या बालन पहली बार काम करने वाली है। 
Vidya Balan to play Indira Gandhi in Sagarika Ghose’s biography
सागरिका की ये किताब 1975 के दौरान देश में लगाई गई एमरजेंसी की कहानी बयां करेगी। उस आपातकाल के पीछे असल कारण, इंदिरा के असफल वैवाहिक जीवन और बेटे संजय गांधी के साथ उनके रिश्तों को बयां करेगी। वैसे विद्या बालन सिल्वर स्क्रीन पर इंदिरा का किरदार निभाने वाली कोई पहली एक्ट्रेस नहीं होगी, इसके पहले 2014 में आई फिल्म 'यशवंत राव चव्हाण' और मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदू सरकार' में भी इंदिरा का किरदार निभाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vidya Balan to play Indira Gandhi in Sagarika Ghose’s biography
बता दें पिछले दिनों एक मैग्जीन लॉन्च के दौरान विद्या ने कहा भी था कि वह इंदिरा गांधी का रोल करना चाहती हैं लेकिन ये तभी मुमकिन होगा जब हमें इसकी मंजूरी मिलेगी। लगता है विद्या को लेकर इस फिल्‍म की प्‍लानिंग काफी समय से हो रही थी। साथ ही 'पद्मावत' पर विवाद को देखते हुए व‍िवाद‍ित मुद्दे पर बिना परमिशन फ‍िल्‍म पर आगे बढ़ने से विद्या हिचक भी रही होंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed