फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह बोले- मुगल रिफ्यूजी थे, उन्होंने देश को गौरवशाली इतिहास दिया है

Thu, 30 Dec 2021 01:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Dec 2021 01:32 PM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Says Mughals were Refugees Gets trolled in social media
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने मुगलों के अत्याचार को झूठा बताते हुए उन्हें रिफ्यूजी बताया है। नसीरुद्दीन शाह ने कहा, मुगलों का इस देश में बहुत योगदान रहा है। उन्होंने कहा मुगलों ने ने देश में कई ऐतिहासिक स्मारक और गौरवशाली इतिहास दिया है। मुगलों ने संगीत, नृत्य और पेटिंग की परंपरा दी। हम तैमूर, नादिर शाह की बात नहीं करते हैं क्योंकि वे आए और लेटकर चले गए लेकिन मुगलों ने हमें लूटा नहीं वे यही रहे। मुगल यहां आए इसे अपना वतन बनाने। आप उन्हें चाहें तो शरणार्थी कह सकते हैं।

Naseeruddin Shah Says Mughals were Refugees Gets trolled in social media
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

शाह के बयान पर मचा हंगामा
शाह के इस बयान पर हंगामा मच गया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- मुगल पहले रिफ्यूजी बनकर आए और जो यहां के थे उन्हें ही रिफ्यूजी बना दिया। एक यूजर ने लिखा- आक्रमणकारी हमेशा आक्रमणकारी होते हैं। हम उन्हें अपने राष्ट्र निर्माता के रूप में नहीं गिन सकते। इन आक्रमणकारियों के आने से पहले हमारी शिक्षा व्यवस्था भी बहुत अच्छी थी। भारत सिर्फ उन्हीं इमारतों की वजह से मशहूर नहीं है।

नसीरुद्दीन शाह बोले: मुझे पाकिस्तान भेजने वालों तुम कैलाश जाओ, चर्च-मस्जिद तोड़े जा रहे, मंदिर तोड़ा जाए तो कैसा लगेगा?

Naseeruddin Shah Says Mughals were Refugees Gets trolled in social media
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 2014 से पहले आपने केवल एक अभिनेता के रूप में ही सोचा। अपने धर्म पर कभी ध्यान ही नहीं दिया। और अब आपको डर लगा रहा। एक यूजर ने लिखा- 'प्रवासी बेहतर शब्द होता ना कि शरणार्थी' 'इमारतें, संस्कृति, डांस, म्यूजिक, साहित्य मुगलों के नहीं हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah Says Mughals were Refugees Gets trolled in social media
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

जब नसीरुद्दीन शाह से पूछा गया कि ‘नरेंद्र मोदी के इंडिया’ में एक मुस्लिम होने के नाते क्या फीलिंग आती है। इसके जवाब में उन्होंने कहा-, ‘मुझे बहुत बुरा लगता है। यहां एक जोक भी नहीं सहा जाता है। मैं यहां असुरक्षित महसूस नहीं करता क्योंकि ये मेरा देश है। मुस्लिम हाशिए पर हैं और उन्हें बेकार बना दिया गया है। वे मुस्लिमों को सेकेंड क्लास सिटीजन बनाने के रास्ते पर हैं और ये हर क्षेत्र में हो रहा है। 

विज्ञापन
Naseeruddin Shah Says Mughals were Refugees Gets trolled in social media
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने देश में गृह युद्ध की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि देश में सब कुछ मुस्लिमों को डराने के लिए किया जा रहा है। शाह का मानना है कि जो लोग मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान कर रहे हैं वो देश में गृहयुद्ध का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने कहा सत्ताधारी दल अलगाववाद को बढ़ावा दे रहा है और औरंगजेब को बदनाम किया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed