फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के इस विस्फोटक आलराउंडर को डेट कर रहीं नताशा! घरवालों से की है मुलाकात

Tue, 22 Oct 2019 12:14 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 22 Oct 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
natasa stankovic Can Marry Indian Cricket team Player hardik pandya
नताशा स्तानकोविक - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के रिलेशनशिप्स को लेकर कई खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में कुछ जहां महज अफवाह बनकर रह गईं तो वहीं  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे कुछ सेलेब्स के रिश्तों ने शादी का रूप ले लिया। ऐसे में एक बार फिर इन दोनों क्षेत्रों के मिलने का वक्त करीब सा दिखता नजर आ रहा है।

natasa stankovic Can Marry Indian Cricket team Player hardik pandya
नताशा और हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल  हाल फिलहाल में बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्तानकोविक का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है। स्पॉटब्वॉय की एक खबर के मुताबिक हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से भी मिलवा दिया और जल्द ही दोनों का ये रिश्ता शादी का रूप ले सकता है। गौरतलब है कि अमर उजाला इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। 

natasa stankovic Can Marry Indian Cricket team Player hardik pandya
हार्दिक पांड्या नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से अटकले लगाई जा रही हैं। इन खबरों को तब और हवा मिल गई जब नताशा ने हार्दिक के जन्मदिन पर अपने सोशल मीडिया से एक बड़ा से बर्थडे विश मैसेज शेयर किया था। हालांकि किसी की भी ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

To my best friend, the strongest and the most beautiful soul. This year has been a roller coaster ride for you. Many great things happen and some were not that great but definitely have made you stronger. You have been such an inspiration for all of us and I couldn’t be more proud of you for everything you have done for yourself and people around you, for everything you have gone through and still decided to stand tall and get out of it like a winner . Keep shining, smiling and getting stronger. You are on the right track. Stay focused. I’ll always have your back. Happy bday HP 🤴🏽❤️ God bless you @hardikpandya93 #happyface

A post shared by 🎀Nataša Stanković🎀 (@natasastankovic__) on

विज्ञापन
विज्ञापन
natasa stankovic Can Marry Indian Cricket team Player hardik pandya
Natasa Stankovic

वैसे बात नताशा के बारे में करें तो नताशा मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। वहीं उनके फिल्मी करियर के बारे में बता दें कि वो बॉलीवुड में कुछ आइटम नंबर्स कर चुकी हैं। उनके आइटम नंबर की लिस्ट में फिल्म सत्याग्रह और फुकरे रिटर्न्स शामिल हैं। इसके साथ ही नताशा बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू के लिए भी पहचानी जाती हैं।

विज्ञापन
natasa stankovic Can Marry Indian Cricket team Player hardik pandya
Natasa Stankovic

नताशा बड़े पर्दे के साथ ही साथ छोटे पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। नताशा 2014 में बिग बॉस 8 को लेकर सुर्खियों में रही थीं। तो वहीं हाल फिलहाल में वो स्टार प्लस के डांस शो नच बलिए में नजर आ रही हैं। इस शो में नताशा के साथ अली गोनी हैं।

पढ़ें: #MeToo को लेकर केबीसी में अमिताभ ने किया तनुश्री दत्ता का जिक्र, अभिनेत्री ने ऐसे किया रिएक्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed