सब्सक्राइब करें

Vinod Kapri: पर्दे पर उतरेगी जंगलों में भटके फौजी की सच्ची कहानी, नेशनल अवॉर्ड विनर विनोद को मिला सैफ का साथ

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 12 Nov 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
National Film Award winner Vinod Kapri will direct film of Saif Ali Khan production house Black Knight Films.
सैफ अली खान और विनोद कापड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कभी निर्माता दिनेश विजन के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी इलुमिनाटी फिल्म्स शुरू करने वाले अभिनेता सैफ अली खान ने अपनी चार साल पहले खोली नई प्रोडक्शन कंपनी 'ब्लैक नाइट फिल्म्स' पर फिर से फोकस करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक 'ब्लैक नाइट फिल्म्स' अगले साल एक रोमांचक फिल्म शुरू करने जा रही है। इस फिल्म की कहानी जंगलों में भटके एक फौजी के संघर्ष की कहानी है। विश्व सिनेमा में विकट परिस्थितियों में फंसे इंसानों के जीवित बचे रहने के लिए प्रकृति से जूझने की कहानियां बहुत लोकप्रिय रही हैं। सैफ की ये नई फिल्म भी उसी श्रेणी की फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी करेंगे।

National Film Award winner Vinod Kapri will direct film of Saif Ali Khan production house Black Knight Films.
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सैफ अली खान ने साल 2009 में निर्माता दिनेश विजन के साथ मिलकर 'इलुमिनाटी फिल्म्स' नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की थी। इसके तहत दोनों ने मिलकर 'लव आज कल', 'कॉकटेल', 'गो गोवा गॉन' और 'हैप्पी एंडिंग' जैसी कई फिल्मों का निर्माण किया। फिल्म ‘एजेंट विनोद’ के बाद से सैफ अली खान और दिनेश विजन के रास्ते अलग होते दिखे और साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया। दिनेश विजन ने 'मैडॉक फिल्म्स' बना ली। और इसके चार साल बाद सैफ अली खान ने भी 'ब्लैक नाईट फिल्म्स' कंपनी बनाकर नितिन कक्कड़ के निर्देशन में फिल्म 'जवानी जानेमन' का निर्माण किया।

यह भी पढ़ें: मुंबई की सड़कों पर दिखे सितारे, कोई जिम के बाहर तो कोई एयरपोर्ट पर हुआ स्पॉट, देखें तस्वीरें

National Film Award winner Vinod Kapri will direct film of Saif Ali Khan production house Black Knight Films.
विनोद कापड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बतौर निर्माता और अभिनेता सैफ अली खान जो नई फिल्म बनाने जा रहे हैं वह उत्तरजीविता (सर्वाइवल) की कहानी है और सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह फिल्म एक ऐसे फौजी के बारे में है जो अपनी रेजिमेंट से अलग हो जाता है और जंगलों में भटक जाता है। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी करेंगे। विनोद कापड़ी लंबे समय तक प्रिंट और टीवी न्यूज में पत्रकारिता करने के बाद फिल्ममेकर बने हैं। और 'कांट टेक दिस शिट एनीमोर', 'मिस टनकपुर हाजिर हो' और 'पीहू' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान विस्थापित हुए मजदूरों पर बनाई उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘1232 किमी’ काफी चर्चित रही है।

यह भी पढ़ें: कैंसर से जूझ रही हैं ‘सविता भाभी’, पोस्ट साझा कर लिखा- मॉडल के रूप में काम रखेंगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
National Film Award winner Vinod Kapri will direct film of Saif Ali Khan production house Black Knight Films.
1232 किलोमीटर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक सैफ अली खान अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'ब्लैक नाइट फिल्म्स' को पुनर्जीवित करते हुए 2023 से हर साल कम से कम एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। वह थियेटर और ओटीटी दोनों के लिए निर्माण करना चाहते हैं। इस बार उन्होंने ये भी तय किया है कि वह अपनी कंपनी की हर फिल्म या सीरीज में अभिनय नहीं करेंगे। विनोद के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म की शूटिंग अगले साल जून या जुलाई में शुरू होने की तैयारियां चल रही हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और इसके बाकी कलाकारों के चयन को लेकर सैफ के दफ्तर में मंथन जारी है।

यह भी पढ़ें: केविन कॉनरॉय का 66 वर्ष की आयु में निधन, एनिमेटेड सीरीज में दी थी बैटमैन के किरदार को आवाज

विज्ञापन
National Film Award winner Vinod Kapri will direct film of Saif Ali Khan production house Black Knight Films.
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान की बतौर अभिनेता रिलीज होने वाली अगली फिल्म ‘आदिपुरुष’ होगी जिसमें वह रावण का चरित्र निभा रहे हैं। फिल्म जगत में चर्चा है कि इस फिल्म पर नए सिरे से काम होने के चलते वह 'हिंदी मीडियम' के निर्देशक साकेत चौधरी की अगली फिल्म 'मम्मी पापा राजी' से अलग हो चुके हैं और ‘आदिपुरुष’ का काम खत्म करने के बाद वह अपनी प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म की आधिकारिक से घोषणा करेंगे । 

यह भी पढ़ें: बी आर चोपड़ा बेटे थे रवि चोपड़ा, 'महाभारत' सीरियल से मिली थी ख्याति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed