शिमला से वाया चंडीगढ़ और दिल्ली होते हुए मुंबई पहुंची कंगना रणौत की हिंदी सिनेमा में कामयाबी एक मिसाल मानी जाती है। कहने को कोई भी फिल्ममेकर उनका गॉडफादर होने का दम भरता रहे, लेकिन कंगना ने अपने इस सफर का हर अहम पड़ाव अपनी हिम्मत, अपने हौसले और अपने हुनर से पार किया है। अपने डेढ़ दशक के करियर में पहली फिल्म से ही कंगना अपने किरदारों से अपने चाहने वालों को चौंकाती रही है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने की कंगना को बहुत बहुत बधाई और आइए अब आपको बताते हैं, उनकी 10 बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
National Film Awards 2021: मील के इन 10 पत्थरों को पार कर कंगना ने जमाया सिक्का, ऐसे निखरती गई चमक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किरदार-सिमरन
फिल्म-गैंगस्टर (2006)
अपनी पहली ही फिल्म से कंगना रणौत ने इंडस्ट्री में खलबली मचा दी। इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड की भूमिका अदा करती हैं। परिस्थितियां खिलाफ होने पर वह अपना दूसरा रास्ता अख्तियार करती हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था। फिल्म में इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा भी मुख्य किरदारों में नजर आए। पहली ही फिल्म में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए कंगना ने आठ पुरस्कार अपने नाम किए थे।
किरदार- सोनाली गुजराल
फिल्म-फैशन (2008)
इस फिल्म के जरिए कंगना रणौत को असल ख्याति प्राप्त हुई। अपनी दूसरी ही फिल्म में उन्होंने यह जता दिया कि उन्हें सफलता किस्मत के सहारे नहीं बल्कि अभिनय की बदौलत हासिल हुई। फैशन इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई दिखाती हुई इस फिल्म में कंगना ने एक मॉडल के रूप में सहायक अभिनेत्री की भूमिका अदा की जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार भी हासिल हुआ। फैशन में कंगना के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार में नजर आईं लेकिन कंगना ने अपनी दमदार दस्तक दर्ज कराई।
किरदार- रेहाना
फिल्म-वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010)
साल 2010 में रिलीज हुई इस फिल्म में कंगना रणौत सुपरस्टार रेहाना के किरदार में नजर आई हैं। उन्हें मुंबई के डॉन सुल्तान मिर्जा (अजय देवगन) से प्यार हो जाता है। धीरे धीरे दोनों के प्यार के चर्चे पूरे देश में फैल जाते हैं लेकिन रेहाना को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस से लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल हुई। अजय और कंगना के अलावा इमरान हाशमी, प्राची देसाई और रणदीप हुड्डा ने भी फिल्म में अच्छा काम किया है।
किरदार-तनु
फिल्म-तनु वेड्स मनु (2011)
इस फिल्म की कहानी कानपुर और लखनऊ में शूट की गई। फिल्म में कंगना का बिदांस और बेलौस अंदाज दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। तनु अपनी जिंदगी में वही काम करती है जो उसके परिवार को पसंद नहीं आता है। मनमानी करने वाली तनु की जिदंगी में मोड़ तब आता है जब मनु (आर. माधवन) की उनकी जिंदगी में एंट्री होती है। ना चाहते हुई भी तनु, मनु की तरफ खींची चली जाती है। लेकिन दोनों की राह में कांटा बन जाता है राजा अवस्थी (जिमी शेरगिल)। फिल्म में दीपक डोबरियाल और स्वरा भास्कर की अदाकारी भी काबिलेतारीफ रही।