{"_id":"5ad078404f1c1bd53d8b4e86","slug":"national-film-awards-sridevi-is-the-first-to-be-honoured-posthumously-in-the-best-actress-category","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाने वाली श्रीदेवी बनीं पहली हीरोइन, इस रोल ने कर दिया 'अमर'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाने वाली श्रीदेवी बनीं पहली हीरोइन, इस रोल ने कर दिया 'अमर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का ऐलान हो चुका है। राजकुमार राव की न्यूटन से लेकर श्रीदेवी की 'मॉम' फिल्म का नाम इस लिस्ट में शुमार हैं। जहां एक ओर 'बाहुबली' की झोली में तीन अवॉर्ड आए तो वहीं 'न्यूटन' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए चुना गया। इस बीच एक दिलचस्प बात सामने आई है। इस अवॉर्ड के साथ ही श्रीदेवी के नाम एक नहीं बल्कि दो-दो उपलब्धियां दर्ज हो गई हैं।
2 of 5
MOM
- फोटो : BBC
श्रीदेवी को 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब के लिए चुना गया। श्रीदेवी का यह न केवल पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है बल्कि वह निधन के बाद इस अवॉर्ड को पाने वाली पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी के लिए मरणोपरांत किसी एक्ट्रेस को इस अवॉर्ड के लिए चुना जाए। 'मॉम' फिल्म 7 जुलाई 2017 को रिलीज हुई थी। 'मॉम' फिल्म का रोल श्रीदेवी के फिल्मी सफर का 300वां रोल था।
3 of 5
sridevi unseen pictures
श्रीदेवी का निधन दुबई में 24 फरवरी 2018 को बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। श्रीदेवी मोहित मारवाह की शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए गई थीं और कुछ दिन तक रुकने का फैसला किया था। जिसके बाद उनकी मौत की खबर आई। 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी ने देवकी नाम का किरदार निभाया था जो अपनी रेप पीड़ित बेटी के गुनहगारों को खुद ही सजा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vinod khanna
श्रीदेवी के अलावा फेमस एक्टर विनोद खन्ना को भी मरणोपरांत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बाहुबली-2' (तेलुगू) को बेस्ट पॉपुलर फिल्म, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स मूवी का खिताब मिला है। जबकि बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Riddhi Sen
इसके साथ ही अभिनेता रिद्धि सेन को बंगाली फिल्म 'नगर कीर्तन ' में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। मणिरत्नम की Kaatru Veliyidai के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर अवॉर्ड मिला है। वहीं मराठी फिल्म 'धप्पा' को नर्गिस दत्त पुरस्कार और 'म्होरक्या' को बेस्ट चाइल्ड फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।