{"_id":"5e2adea28ebc3e4b4f228f26","slug":"national-girl-day-dia-mirza-shared-her-eve-teasing-experience-of-childhood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीया मिर्जा ने बचपन में इस अंदाज में मनचले को सिखाया था सबक, एक सवाल से कर दी बोलती बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीया मिर्जा ने बचपन में इस अंदाज में मनचले को सिखाया था सबक, एक सवाल से कर दी बोलती बंद
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Fri, 24 Jan 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Dia Mirza
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुंबई में संपन्न हुए एक कार्यक्रम में अपने बचपन की यादों को साझा किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में दिया ने बताया कि जब वह हैदराबाद में रहा करती थी तब उनसे भी छेड़छाड़ हुई थी लेकिन तब वह चुप नहीं रही थी बल्कि उन्होंने पलटकर इसका विरोध किया था।
2 of 4
dia mirza
- फोटो : amar ujala
दीया ने बताया, 'जब मैं हैदराबाद में रहती थी तब मैंने भी छेड़छाड़ की घटनाएं झेली थी। हालांकि मैं वहां चुप-चाप नहीं रही, बल्कि उसका सामना किया और उसका नाम पूछा। उस समय उस लड़के के पास कोई भी जवाब नहीं था।' दीया ने आगे बताया, 'हमें कभी यह घटनाएं नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए और ना ही डरना चाहिए। इसका सामना करने या इसके खिलाफ आवाज उठाने में कुछ भी शर्म जैसा नहीं है। यह भविष्य की समस्याओं और परिस्थितियों का सामना करने की हिम्मत प्रदान करता है। ऐसी घटनाएं बंद हो सकती हैं। '
3 of 4
Dia Mirza
- फोटो : file photo
दीया के अनुसार 'सुरक्षा सिर्फ और सिर्फ कानून व्यवस्था का मामला नहीं है। यह पितृसत्ता की विचारधारा की जड़ से जुड़ा हुआ है। हिंसा रूपी घटनाएं भयावह रूप से बलात्कार का रूप ले लेती है। वह यह सुनकर दंग रह जाती हैं कि छोटे बच्चे हिंसा के सबसे अधिक शिकार होते हैं।' गौरतलब है कि दीया मिर्जा ने फिल्म 'रहना हे तेरे दिल में' और 'दीवानापन' जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
dia mirza
- फोटो : instagram
वह पिछली बार 2018 में हिंदी फिल्म 'संजू' में नजर आई थी। वहीं 2019 में वह वेब सीरीज काफिर में भी दिखी। इस सीरीज में उनके अभिनय को काफी पंसद किया गया था। वहीं पिछले साल उन्होंने वेब सीरीज 'माइंड द मल्होत्रा' का निर्माण किया था। वहीं बीते दिनों दीया ने सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर अपने मत रखने के लिए भी सुर्खियों में रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।