{"_id":"5e2ac4ee8ebc3e99eb217d21","slug":"this-is-how-ayushmann-khurrana-prepard-for-homosexual-character-in-shubh-mangal-zyada-saavdhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान ने किया खुलासा, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के Gay किरदार के लिए ऐसे की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान ने किया खुलासा, 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के Gay किरदार के लिए ऐसे की तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 24 Jan 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की हिट मशीन बन चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' है। फिल्म में एक बार फिर आयुष्मान अपने किरदार के साथ प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान गे शख्स का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में अपने किरदार के बारे में आयुष्मान ने खुलकर बात की।
2 of 6
आयुष्मान खुराना
- फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान खुराना ने एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान न सिर्फ अपनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के किरदार के बारे में बात की बल्कि साथ ही साथ सिनेमा से जुड़े बाकी मुद्दों पर भी खुलकर बोले। आयुष्मान ने इस दौरान फिल्म के लेखन पर भी खास जोर देते हुए बात की।
3 of 6
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान खुराना ने कहा, 'फिल्म के लिए लिखना काफी अलग बात है। लेखन आसान काम नहीं है। लेकिन इस काम को बहुत आसान माना जाता है। एक्टर्स तो किसी गुड्डे- गुड़िया की तरह होते हैं, जो भी स्क्रिप्ट में लिखा होता है उसका ही अभिनय करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
आयुष्मान ने आगे बात करते हुए कहा, 'मैं हमेशा अपने किरदार के साथ इंसाफ करने की कोशिश करता हूं, जैसा किरदार होता है वैसे ही लोगों के साथ मिलने और खूब बात करने की कोशिश करा हूं। मैं टैक्सी ड्राइवर से लेकर चाय वाले तक से बात करता हूं। इससे न सिर्फ मुझे उनके बारे में पता लगता है बल्कि वो चीजों को कैसे देखते हैं, ये भी समझ आता है।'
विज्ञापन
5 of 6
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में आयुष्मान गे शख्स का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार की तैयारी के बारे में बातचीत करते हुए आयुष्मान ने कहा, 'अपने बाकी किरदारों की तरह ही मैंने इस किरदार के लिए भी तैयारी की। मैं एलजीबीटीक्यू ( LGBTQ community)लोगों से मिला और बात की। उम्मीद करता हूं कि इस किरदार के साथ भी मैं इंसाफ कर पाऊं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।