{"_id":"60138a900a004006d211f11f","slug":"navya-naveli-nanda-feels-sad-as-near-total-ban-on-abortion-comes-in-poland-reacts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ की नातिन नव्या नवेली ने 'गर्भपात पर पूरी तरह रोक' कानून का किया विरोध, लिखी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ की नातिन नव्या नवेली ने 'गर्भपात पर पूरी तरह रोक' कानून का किया विरोध, लिखी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 29 Jan 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan’s granddaughter Navya Naveli Nanda
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। पहले नव्या की इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्राइवेट था, लेकिन बीते दिनों उन्होंने इसे पब्लिक कर दिया है। हाल ही में नव्या ने पोलैंड में अबॉर्शन पर लगभग पूरी तरह से बैन लगाए जाने की खबर को लेकर एक पोस्ट किया है।
2 of 5
navya
- फोटो : instagram
नव्या नवेली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है, 'बेहद दुखद।' दरअसल बुधवार को ही पोलैंड में कोर्ट ने एक फैसले में देश में अबॉर्शन पर पूरी तरह से रोक का आदेश दिया है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
पोलैंड की एक अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि 'अजन्मा बच्चा' भी मनुष्य है। इसलिए उसे भी पोलैंड के संविधान के तहत संरक्षण मिलना चाहिए, जो जीवन के अधिकार की बात करता है। कोर्ट ने कहा है कि देश में अबॉर्शन को अनुमति तभी दी जा सकती है, जब गर्भ रेप के चलते ठहरा हो या फिर बच्चे के जन्म की स्थिति में मां की जान को खतरा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : Instagram
नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की बेटी हैं। नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। नव्या की तस्वीरें खूब वायरल भी होती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : फाइल
पिछले दिनों नव्या नवेली ने अपने पिता निखिल नंदा की एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें उनके हाथ में एक सर्टिफिकेट और ट्रॉफी दिखती है। दरअसल निखिल नंदा को भारत के बेस्ट सीईओ का खिताब मिला है। इसे शेयर करते हुए नव्या नवेली ने कहा था कि वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाना चाहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।