कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके एक्टर नवाजुद्दीन ने अपनी मां की खास उपलब्धि को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। सबको उनपर गर्व होगा..
मां की खास उपलब्धि को नवाजुद्दीन ने सोशल मीडिया पर डाला, सबको गर्व होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाजुद्दीन को अवार्ड्स पाने तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन नवाजुद्दीन ने इस बार अपनी नहीं बल्कि मां मेहरुन्निसा सिद्दीकी की उपलब्धियों को सेशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। दरअसल इस साल बीबीसी द्वारा जारी की गई दुनिया की इस साल की सबसे प्रभावशाली 100 महिलाओं की लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां महरूनिसा सिद्दीकी का नाम भी शामिल किया गया है।
नवाजुद्दीन ने यह लिस्ट शेयर करने के साथ ही अपनी मां के साथ एक ब्लैंक एंड वाइट फोटो भी शेयर किया है। नवाज ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एक छोटे से गांव के परंपरावादी परिवार में आने वाली हर मुसीबत से जूझते हुए जिसने हिम्मत दिखायी, मेरी मां।'
A Lady who showed courage against all odds being in a conservative Family from a small village-My Mother #100MostInfluentialWomenInTheWorld pic.twitter.com/rtE9VnEP74
अपनी मां की सफलता से नवाजुद्दीन काफी खुश हैं। नवाजुद्दीन ने साल 1999 में बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' में एक छोटे से किरदार से शुरुआत की थी। कई फिल्मों में छोटे किरदार कर चुके नवाजुद्दीन आज बॉलीवुड में जाना माना नाम हैं।
बीबीसी द्वारा जारी इस लिस्ट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का भी नाम शामिल है। इस लिस्ट में वुमेन राइट एक्टिविस्ट डॉ. उर्वशी सहानी, बिजनेस वुमेन अदिति अवस्थी, टीचर और सामाजिक कार्यकर्ता तुलिका किरन और 16 साल की भारतीय स्टूडेंट प्रियंका रॉय का भी नाम शामिल है।