फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: 'अफवाह' की सीमित रिलीज से खफा नवाजुद्दीन? बोले- गलत है यह बिल्कुल

Wed, 10 May 2023 08:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 May 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui criticises his film Afwaah getting limited release says It is wrong
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म 'अफवाह' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिल पा रही है। इस बात से नवाज भी काफी निराश हैं। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपनी इस फिल्म को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म की सीमित रिलीज पर चिंता जताई।

Nawazuddin Siddiqui criticises his film Afwaah getting limited release says It is wrong
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी 'अफवाह' एक सोशल थ्रिलर फिल्म है। नवाजुद्दीन की 'अफवाह' को थिएटर्स में सीमित रूप से रिलीज किया गया है। तमाम प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर इस बात की शिकायत की है कि वह अपने आसपास इस फिल्म के शो नहीं देख पा रहे हैं। यह बात नवाज को भी बिल्कुल पसंद नहीं आई है। उनका कहना है, 'यह गलत है।'

Nawazuddin Siddiqui criticises his film Afwaah getting limited release says It is wrong
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन ने आगे कहा, 'अगर आप थिएटर्स में रिलीज कर रहे हैं तो आप ऐसा दर्शकों के लिए कर रहे हैं। फिल्म लोगों तक पहुंचनी चाहिए। अब क्या होगा कि फिल्म का कलेक्शन कम रहेगा। इसके बाद लोग कहेंगे कि फिल्म नहीं चली। इससे स्टार्स पर भी असर पड़ेगा। जबकि, लोगों को कहीं भी शो मिल ही नहीं रहे हैं।'
Manoj Bajpayee: 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के मेकर्स के बाद मनोज बाजपेयी ने दिया करारा जवाब, नोटिस पर कही ऐसी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui criticises his film Afwaah getting limited release says It is wrong
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर पर भी बात की। बता दें कि एक्टर को इंडस्ट्री में करीब दो दशक हो गए हैं। मगर उनका कहना है कि आज भी जब उनकी फिल्म रिलीज होती है तो वह नर्वस हो जाते हैं। नवाजुद्दीन ने कहा, 'आप हमेशा यही चाहते हैं कि आपकी फिल्म अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। आपने इसमें परफॉर्म किया होता है और यह एक मुश्किल काम होता है। अब आपके काम को दर्शक कितना स्वीकार करते हैं और आप कितने कामयाब होते हैं, यह सब दर्शकों पर निर्भर है।'
IIFA 2023: आईफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगे आयुष्मान खुराना, इस दिन होगा आगाज

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui criticises his film Afwaah getting limited release says It is wrong
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एक्टर जल्द ही 'जोगीरा सारा रा रा' में नजर आएंगे। यह 'अफवाह' से विपरीत एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। नवाजुद्दीन ने फिल्मों के चुनाव में विविधता रखने को लेकर भी बात की और कहा, 'मैं हमेशा इस बात पर फोकस करता हूं कि अपने अभिनय को हर बार किस तरह अलग बनाया जा सकता है। अगर आपने नोटिस किया हो तो जिस वक्त मैंने मंटो की थी तभी मैंने ठाकरे भी की। जब गैंग्स ऑफ वासेपुर की, तभी तलाश भी उसी समय की। अपने किरदार के चयन को लेकर मैं सावधान रहता हूं।'
Filmy Wrap: 'द केरल स्टोरी' की टीम से मिले सीएम योगी और बांग्लादेश में पठान का विरोध, पढ़ें फिल्मी खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed