{"_id":"6285b9817fe1c860a93e6d09","slug":"nawazuddin-siddiqui-exclusive-interview-with-pankaj-shukla-happy-birthday-cannes-film-festival-bollywood-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nawazuddin Siddiqui: ’अपने अभिनय में मैं कहानियों की संवेदनाएं जीता हूं, जरूरत है दमदार देसी कहानियों की’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nawazuddin Siddiqui: ’अपने अभिनय में मैं कहानियों की संवेदनाएं जीता हूं, जरूरत है दमदार देसी कहानियों की’
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में गुरबत और शोहरत, दोनों दिन देखे हैं। वह दुनिया के इकलौते अभिनेता हैं जिनकी आठ फिल्में कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचीं। इन दिनों वह फिर कान में हैं।
विज्ञापन
1 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में गुरबत और शोहरत, दोनों दिन देखे हैं। वह दुनिया के इकलौते अभिनेता हैं जिनकी आठ फिल्में कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचीं। इन दिनों वह फिर कान में हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल नवाजुद्दीन मानते हैं कि भारत की स्थानीय कहानियों में इतनी क्षमता है कि उनकी शोहरत पूरी दुनिया में फैल सके। नवाजुद्दीन सिद्दीकी से ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल ने उनके कान जाने से पहले ये खास मुलाकात मुंबई में की।
2 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहानियां ही असली सिनेमा
अगर आप विश्वसिनेमा की कालजयी कृतियों को देखेंगे तो पाएंगे कि उनमें मानवीय संवेदनाओं को पकड़ने की अद्भुत क्षमता है। एक कलाकार इन्हीं संवेदनाओं को ही तो परदे पर जीता है। मैं भी यही करता हूं। देसी कहानियों में वह ताकत है कि भारतीय सिनेमा को विश्व के किसी भी कोने में तारीफ मिलती है। अभिनेता को कहानी अच्छी मिले। उस कहानी के दर्शक दुनिया भर में फैले हों, यही तो रंगमंच की सीख है। नाटकों ने मेरे भीतर के अभिनेता को सक्षम बनाया है। मैं सिनेमा को भी रंगमंच का विस्तार ही मानता हूं। नाट्य कला ही एक ऐसी कला है जो किसी इंसान को एक जीवन में अनेक किरदार करने का मौका देती है।
3 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दक्षिण का सिनेमा मुझे समझ नहीं आता
लोग अगर दक्षिण भारतीय फिल्में देख रहे हैं तो इसमें उन्हें कुछ न कुछ अच्छा ही लगता होगा। मुझसे पूछें तो मुझे इस तरह का दक्षिण भारतीय सिनेमा समझ नहीं आता। मैंने भी दक्षिण भारतीय फिल्में की हैं लेकिन ये चकाचौंध वाला सिनेमा मेरा सिनेमा नहीं है। मैं किरदारों पर ध्यान देता हूं। अभी जो फिल्में वहां की आ रही हैं, वे घटनाओं पर ध्यान देने वाली फिल्में हैं जिसमें हर पल दर्शकों को घटनाओं से विस्मित कर देने की कोशिश रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : Instagram
लेखन में बदलाव की जरूरत
हिंदी सिनेमा के लेखन में बदलाव की जरूरत का मैं भी समर्थक हूं। मेरा मानना है कि हाल के दिनों में फिल्मों को लिखने वाले किरदारों पर ध्यान कम दे रहे हैं। वे संवाद लिख रहे हैं, कहानी और पटकथा पर उनका ध्यान उतना नहीं है। लेखकों को किरदारों के अतीत, उनकी भाषा शैली, उनके हावभाव और उनकी शख्सीयत के कारकों पर ध्यान देना चाहिए। कोई किरदार कुछ कर रहा है तो क्यों कर रहा है, ये बहुत जरूरी है। जैसे ‘शोले’ में गब्बर का पहनावा, उसके चलने का ढंग, उसके नशा करने का तरीका, उसका अपना है। उसने ये सब क्यों अपनाया, उसके कारण हैं।
विज्ञापन
5 of 8
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : सोशल मीडिया
गलतियां जीवन का सबक हैं
मैं ये मानता हूं कि किसी भी किरदार को करते समय हर कलाकर पूरी मेहनत करता ही है। किसी किरदार में ढल जाना ही अभिनय है लेकिन कई बार ये कोशिशें नाकाम भी हो जाती हैं। हमसे जीवन में भी गलतियां होती हैं। अभिनय में भी हो जाती हैं। पर मेरे लिए ये गलतियां जीवन का सबक हैं। मैं उनको दोहराने से बचता हूं। गलतियां इंसान को बेहतर बनाती हैं, बशर्ते कि ये दोहराई न जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।