{"_id":"5c08d47abdec224153247b92","slug":"nawazuddin-siddiqui-joins-rajnikant-upcoming-film-petta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2.0 के बाद फिर धमाल मचाने की तैयारी में रजनीकांत, नवाजुद्दीन भी देंगे साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2.0 के बाद फिर धमाल मचाने की तैयारी में रजनीकांत, नवाजुद्दीन भी देंगे साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
पेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 2.0 बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धमाल मचा रही है। इसी बीच रजनीकांत अपनी नई फिल्म को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। रजनीकांत की फिल्म 'पेटा' का पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
पेटा
बता दें कि रजनीकांत ने पोंगल पर फिल्म पेटा का पोस्टर रिलीज किया है। वहीं अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस फिल्म में रजनीकांत के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्विटर पर फिल्म का लुक शेयर किया है।
rajnikant
इस फिल्म में नवाज सिगार सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं फैंस नवाज के इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा फिल्म पेटा में रजनीकांत के साथ एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 and Thugs of Hindostan
- फोटो : twitter
फिल्म रिलीज कब होगी इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों मे आ सकती हैं। वहीं फैंस को भी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। डायरेक्टर शंकर की फिल्म 2.0 की शानदार कमाई का सिलसिला जारी है। तमिल और तेलुगू के अलावा फिल्म हिन्दी भाषा के डब वर्जन में भी अच्छा कमा रही है।
विज्ञापन
2.0
- फोटो : instagram
फिल्म के कलेक्शन का अंदाजा इससे ही लगा सकते हैं कि 2.0 अक्षय कुमार के करियर में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि '2.0 ने पहले हफ्ते 500 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है।' वहीं फिल्म ने बाहुबली: द बिगनिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।