सब्सक्राइब करें

नवाज की शाही हवेली: कभी फर्श पर बिस्तर लगाकर सोते थे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- आज जितना बड़ा मेरा बाथरूम है कभी...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Feb 2022 05:29 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui shifted to his new bungalow said I used to live in a house as big as my bathroom today
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में मुंबई में अपने नए आलीशान बंगले में शिफ्ट किया है। नवाज  का बंगला पिछले तीन साल में बनकर तैयार हुआ है। इन्होंने अपने घर को खुद डिजाइन किया है और इसका नाम अपने स्वर्गीय पिता की याद में रखा है। नवाज पिछले दिनों बंगले को लेकर दिए अपने एक बयान के बाद से चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा  है कि इस समय जितना बड़ा उनके घर का बाथरुम है, कभी इतने बड़े कमरे में वह रहा करते थे। नवाज का नया घर मुंबई के पॉश एरिया वर्सोवा में बना है। 

Trending Videos
Nawazuddin Siddiqui shifted to his new bungalow said I used to live in a house as big as my bathroom today
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन के इस नए बंगले में सात कमरे और दो बड़े डाइनिंग रूम हैं। इसमें पहली मंजिल पर एक गार्डन भी है, जहां अभिनेता कुछ पौधे उगाने की योजना बना रहा है, क्योंकि उन्हें खेती करने का शौक है। इस समय नवाज बॉलीवुड सितारों के उस समूह में शामिल हो गए हैं, जिनके पास मुंबई में बड़े घर हैं। उन्होंने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि वह इतने बड़े बंगले में रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui shifted to his new bungalow said I used to live in a house as big as my bathroom today
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का घर - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन ने बताया कि ये सब उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि आज जितना बड़ा मेरा पर्सनल बाथरुम है, कभी उतने बड़े कमरे में मैं खुद रहता था। उन्होंने बताया कि जब मैं मुंबई शिफ्ट हुआ तो रहने की जगह बहुत छोटी सी थी, जिसे और लोगों के साथ शेयर भी करना होता था। उन्होंने बताया हम सोने के लिए फर्श पर ही बिस्तर बिछाते थे। इसके बाद साल 2005 से मैंने अकेले रहना शुरु कर दिया।

Nawazuddin Siddiqui shifted to his new bungalow said I used to live in a house as big as my bathroom today
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram

47 वर्षीय नवाज को अभी अपने घर में कुछ अधूरापन लगता है, वह घर की दीवारों पर दिग्गज अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं के ब्लैक एंड व्हाइट पोस्टर लगाना चाहते हैं। नवाज कहते हैं कि ऐसे लगना चाहिए कि ये एक कलाकार का घर है। नवाज की अपकमिंग फिल्म 'टिकू वेड्स शेरू' है, जिसकी शूटिंग वह जल्द शुरु करने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed