फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड रोमांस के फैन नहीं है नवाजुद्दीन, रोमांटिक फिल्मों पर अभिनेता का दो टूक बयान

Wed, 10 May 2023 02:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 10 May 2023 02:16 PM IST
सार


 

विज्ञापन
nawazuddin siddiqui talked about bollywood romantic movies said he is not a fan of bollywood romances
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पत्नी आलिया के साथ चल रहे विवादों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा वह अपनी आने वाली फिल्म जोगी रा सा रा रा को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ नेहा शर्मा भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेता ने बॉलीवुड में दिखाए जाने वाले रोमांस को लेकर चर्चा की है। अभिनेता का कहना है कि उनके लिए रोमांस वह नहीं है कि कोई आदमी गिटार बजा रहा हो और लड़की उसके पास दौड़ी-दौड़ी चली आ रही हो। नवाजुद्दीन कहते हैं कि भारत के असली रोमांस को बॉलीवुड की लार्जर देन लाइफ स्टोरीज में कभी जगह नहीं मिली।

nawazuddin siddiqui talked about bollywood romantic movies said he is not a fan of bollywood romances
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक छोटे से कस्बे बुढाना में जन्मे अभिनेता ने कहा कि 90 के दशक में जिस तरह के रोमांस को देखकर एक पीढ़ी बड़ी हुई, उस रोमांस ने उन्हें कभी प्रेरित नहीं किया। क्योंकि उन्होंने अपने आसपास एक वास्तविकता देखी है जो स्क्रीन पर चमचमाती दुनिया से काफी दूर है।


इसे भी पढ़ें- Shraddha Kapoor: फ्रेंच, ब्रिटिश-अमेरिकन लैंग्वेज में कुछ इस तरह बोलीं श्रद्धा, वीडियो देख इंप्रेस हुए फैंस
 
nawazuddin siddiqui talked about bollywood romantic movies said he is not a fan of bollywood romances
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन ने कहा कि वह कभी भी बॉलीवुड रोमांस के फैन नहीं रहे हैं और इस बात को नहीं समझ सके कि यह तर्क और वास्तविकता से परे कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा, 'आपने बचपन में जिस तरीके की फिल्में देखीं, मैं कभी भी उनसे प्रेरित नहीं हुआ। मैं लोकल ट्रेनों में, मोहल्लों के रोमांस से प्रेरित हुआ, जहां मैं पला बढ़ा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui talked about bollywood romantic movies said he is not a fan of bollywood romances
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाजुद्दीन ने कहा, 'जिस तरह का रोमांस असल में हमारे देश में होता है, जहां एक लड़का दिन भर की मेहनत के बाद एक कपड़े में रोमांस करता है। उसकी शर्ट पसीने में भीग जाती है, मैं उस रोमांस से प्रेरित होता हूं फिल्मी रोमांस से नहीं।' अभिनेता का कहना है कि स्क्रीन से रोमांस की जड़ें पूरी तरह से मिट जाने से वह हैरान हैं। अपनी आने वाली फिल्म जोगीरा सारा रा रा में अभिनेता ने यह दिखाने की कोशिश की है कि एक छोटे शहर में रोमांस कैसा दिख सकता है।

विज्ञापन
nawazuddin siddiqui talked about bollywood romantic movies said he is not a fan of bollywood romances
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवाजुद्दीन ने कहा, 'हमने अपनी फिल्मों में छोटे शहर के रोमांस को कभी नहीं दिखाया, इसलिए यह वास्तविकता से बहुत दूर है। इंडस्ट्री जिस रोमांस की बात करती है, वह होता ही नहीं है। जैसे एक बंदा गिटार बजा रहा है सड़क पर और दस लोग आएंगे- कहां से आते हैं और कहां जाते हैं? यह मेरी समझ से परे है!'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed