पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaliya Siddiqui: सरनेम कब बदल रही हो? यूजर के इस सवाल पर आलिया सिद्दीकी के जवाब ने कर दिया हैरान

Wed, 07 Jun 2023 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 Jun 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya  Siddiqui answer on users says She Will Drop Her Surname very Soon
आलिया सिद्दीकी - फोटो : Social Media

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी का नाम पिछले काफी समय से मीडिया में उछल रहा है। दोनों की निजी जिंदगी मानो पिछले कुछ महीनों में सभी के लिए आम हो गई है। जहां एक तरफ नवाजुद्दीन और आलिया के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है। वहीं दूसरी तरफ बीते दिन आलिया को एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया था। अब फैंस द्वारा आलिया से यह सवाल पूछा गया कि वह अपना सरनेम कब बदल रही हैं।

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya  Siddiqui answer on users says She Will Drop Her Surname very Soon
आलिया सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस खबर के वायरल होते ही आलिया एक बार फिर मीडिया में सुर्खियों में आ गई हैं। सभी को यही जानना है कि आलिया की तस्वीरों में दिखाने वाला यह मिस्ट्री मैन आखिर कौन है? इस बात से पर्दा उठाते हुए आलिया ने खुलासा कर दिया है कि आखिर उनका और मिस्ट्री मैन का रिश्ता क्या है। 

Shahid Kapoor: कबीर सिंह से मिलती है शाहिद कपूर की सोच! शादी की अवधारणा बता हो रहे ट्रोल

Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya  Siddiqui answer on users says She Will Drop Her Surname very Soon
आलिया सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

इस खबर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि आखिर आलिया अपने मिस्ट्री मैन से कब शादी करने वाली हैं। इसी बीच एक यूजर ने उन्हें अपना सरनेम बदलने की नसीहत दे डाली। यूजर ने कमेंट करते हुए आलिया से पूछा कि वह अपना सरनेम कब बदलने वाली है। इस पर आलिया ने जवाब देते हुए कहा, ‘बहुत जल्द।’

Kartik Aaryan: 'सत्य प्रेम की कथा' के लिए कार्तिक ने ली 25 करोड़ रुपये फीस? कियारा को भी दी गई मोटी रकम!

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya  Siddiqui answer on users says She Will Drop Her Surname very Soon
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस हालिया शेयर किए गए पोस्ट में आलिया ने लिखा, एक रिश्ते से खुद को बाहर निकालने में 19 साल लग गए, जिसे मैंने खुद 'संजोया' था। इसके अलावा आलिया ने अपने जीवन में अपने बच्चों को प्राथमिकता देने के बारे में लिखा और फिर खुलासा किया कि वह एक ऐसे रिश्ते में है जो 'दोस्ती से परे' है। साथ ही उन्होंने एक प्रश्न के साथ लिखा, ‘क्या मुझे खुश रहने का अधिकार नहीं है?’

Karan Deol Wedding: शुरू हो गईं सनी देओल के बेटे करण की शादी की तैयारियां, इस खास जगह पर होगा रिसेप्शन

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Wife Aaliya  Siddiqui answer on users says She Will Drop Her Surname very Soon
पत्नी आलिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि पिछले महीने खबर आई थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने बच्चों के साथ रहने के लिए दुबई जाएंगे। इस बारे में अपडेट देते हुए आलिया ने कहा कि, 'नवाज हाल ही में दुबई आए थे, इसलिए आखिरकार सब कुछ ठीक हो गया। मेरी नवाज से बात हुई है और बच्चे यहीं रहेंगे। मुझे लगता है कि जब बच्चे खुश होते हैं तो मैं खुश होती हूं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed