{"_id":"629d9cc4ab771a7fe127d2d3","slug":"nayanthara-wedding-nayanthara-and-vignesh-will-tie-the-knot-on-9-june-invites-tamil-nadu-cm-mk-stalin-to-their-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nayanthara Wedding: इस हफ्ते शादी के बंधन में बंधेंगे नयनतारा और विग्नेश, तमिलनाडु के सीएम को दिया निमंत्रण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nayanthara Wedding: इस हफ्ते शादी के बंधन में बंधेंगे नयनतारा और विग्नेश, तमिलनाडु के सीएम को दिया निमंत्रण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:51 AM IST
सार
साउथ अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अपने लंबे रिलेशन के बाद एक्ट्रेस आखिरकार अपनी शादी के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ अभिनेत्री नयनतारा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। अपने लंबे रिलेशन के बाद एक्ट्रेस आखिरकार अपनी शादी के लिए तैयार हैं। करीब सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नयनतारा और विग्नेश गुरुवार, 9 जून को चेन्नई में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। अपनी शादी के लिए इस कपल ने तैयारियां भी शुरी कर दी है। इसी क्रम में हाल ही में नयनतारा और विग्नेश ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलकर उन्हें अपनी शादी का निमंत्रण दिया।
2 of 5
नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : Social media
सोशल मीडिया पर हाल ही में नयनतारा और विग्नेश शिवन की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में दोनों तमिलनाडु के सीएम के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही वह उन्हें गुलदस्ता भेंट करते हुए भी नजर आए। इसके अलावा फोटो में नयनतारा के हाथ में शादी का निमंत्रण पत्र भी आ रहा है। इस दौरान मौके पर एमके स्टालिन के बेटे अभिनेता-निर्माता उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड के पास एक रिसॉर्ट में होगी।
3 of 5
नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : Social media
नयनतारा ने बीते साल ही एक टीवी शो पर अपने लिव-इन पार्टनर विग्नेश शिवन से सगाई की पुष्टि की थी। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में भी बात की। टॉक शो के दौरान जब नयनतारा से उनकी उंगली पर मौजूद अंगूठी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पुष्टि की कि उन्होंने विग्नेश शिवन से सगाई कर ली है। कपल ने 25 मार्च 2021 को सगाई की थी। इसके बाद से ही फैंस बेसब्री से इस नयनतारा और विग्नेश की शादी की इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नयनतारा, विग्नेश शिवन
- फोटो : Social media
नयनतारा और विग्नेश ने फिल्म नानुम राउडीधन के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में विजय सेतुपति भी थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो विग्नेश और नयनतारा हाल ही में निर्माता बने हैं। उनकी फिल्म कूझंगल उर्फ पेबल्स को हाल ही में शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया था। फिल्म गरीबी से टूटे पिता-पुत्र की जोड़ी के ईर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
5 of 5
नयनतारा-विग्नेश शिवन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा विग्नेश शिवन की निर्देशित फिल्म काथु वाकुला रेंदु कधल भी इस साल अप्रैल में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में विजय सेतुपति और सामंथा रूथ प्रभु नजर आए थे। वहीं, नयनतारा वर्तमान में अपनी आगामी तमिल थ्रिलर O2 की रिलीज का इंतजार कर रही है, जिसका सीधे डिज्नी + हॉटस्टार पर प्रीमियर होगा। इसके अलावा वह शाहरुख के साथ उनकी आगामी फिल्म जवान में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।