{"_id":"601a7e048ebc3e74a938c9bb","slug":"nazma-api-character-salonay-gaur-comments-on-kangana-ranaut-over-social-media-war-on-farmers-protest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नजमा आपी' ने कंगना पर कसा तंज, बोलीं- बस करो अमेरिकियों, बेचारी अकेले किस-किस को रिप्लाई करेगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नजमा आपी' ने कंगना पर कसा तंज, बोलीं- बस करो अमेरिकियों, बेचारी अकेले किस-किस को रिप्लाई करेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 03 Feb 2021 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-सलोनी गौड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर कॉमेडी और अपने मिमिक्री वीडियो के कारण 'नजमा आपी' के नाम से फेमस हुई सलोनी गौड़ एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार किसान आंदोलन के कारण सेलिब्रिटीज के बीच चल रहे सोशल मीडिया वॉर के बीच नजमा आपी का नाम सामने आया है।
2 of 5
सलोनी गौड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने अभिनेत्री कंगना रणौत पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। दरअसल हॉलीवुड गायिका रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करते हुए किसानों का समर्थन किया है। इसके बाद से इस मुद्दे पर सरकार और किसान का समर्थन करने वाले सेलेब्स के बीच जंग छिड़ गई है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter.com/KanganaTeam
सभी लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि नजमा आपी ने किसान और सरकार को लेकर कुछ नहीं बोला है। उन्होंने कंगना के साथ पुराने विवाद को याद करते हुए उनपर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलोनी गौड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
नजमा आपी यानी सलोनी ने रिहाना और ग्रेटा की ओर इशारा करते हुए लिखा कि बेचारी कंगना अकेले किस- किस को रिप्लाई करेगी। बस करो अमेरिकियों। बता दें कि रिहाना ने किसान आंदोलन की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया था कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : ANI
इसपर कंगना ने बेहद तल्ख लहजे में जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था कि कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाहते हैं। ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ। हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है जो अपने देश को बेच दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।