सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) इस मामले की जांच में जुटा है। बीते कई दिनों ने ऐसी व्हाट्सअप चैट सामने आईं जिनसे खुलासा हुआ कि रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा सहित कई लोग ड्रग रैकेट में शामिल हैं। शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया।
सुशांत केस में शोविक- सैमुअल मिरांडा गिरफ्तार और हिमांश कोहली को हुआ कोरोना, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में रहती हैं। कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। ऐसे में एक तरफ जहां उनके फैंस उनको सपोर्ट करते हैं तो वहीं दूसरी ओर कई बार वो अपने बयानों के चलते ट्रोल भी हो जाती हैं। हाल फिलहाल में कंगना मुंबई शहर को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर चर्चा में हैं।
क्यों सुर्खियों में बनी हुई हैं कंगना रनौत और क्या है संजय राउत से विवाद, जानिए पूरा मामला
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत की मौत केस में मुंबई पुलिस ने जांच को भटकाया। सिंह ने दावा किया कि सीबीआई, ईडी और एनसीबी जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा करेंगे। सिंह ने शुक्रवार को कहा, मुंबई पुलिस ने जांच में समय बर्बाद किया। मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। मामले में ईडी और सीबीआई ने जांच शुरू की। इसके बाद एनसीबी भी जांच में जुटी है। मुझे भरोसा है कि तीनों एजेंसियां मामले में जल्द बड़ा खुलासा करेंगी।
वकील विकास सिंह का दावा- 2019 तक ठीक थे सुशांत, रिया के आने के बाद बिगड़ी हालात
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपना जन्मदिन पांच सितंबर को मनाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में अपना बेहतरीन अभिनय दिखाया है। उन्होंने फिल्मी पर्दे पर अब तक कई किरदार किए जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया है। पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड का जाना-माना चेहरा हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।
इतने हजार रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे पंकज त्रिपाठी, दो महीने बाद नहीं थे पत्नी के लिए तोहफा खरीदने के पैसे
भारत में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे कोविड 19 की चपेट में आ चुके हैं। बीते दिनों अभिनेता हिमांश कोहली ने बताया था कि उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से दुआओं की अपील भी की थी। अब खबर है कि हिमांश कोहली भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
परिवार के बाद अब हिमांश कोहली को भी हुआ कोरोना, बोले- मैं इस वायरस को हल्के में नहीं लेता