फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CCTV फुटेज के बाद श्वेता-अभिनव के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान, पुलिस से की जांच करने की अपील

Thu, 13 May 2021 02:26 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 13 May 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
NCW Writes To Mumbai Police Over CCTV Showing Actress Shweta Tiwari Abhinav Kohli Reacted
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली और रेयांश - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पूर्व पति अभिनव कोहली इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं और दोनों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। श्वेता तिवारी अपने बेटे रेयांश और बेटी पलक के साथ अलग रहती हैं। पिछले दिनों श्वेता तिवारी ने अपनी सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज साझा कर पति अभिनव पर गंभीर आरोप लगाये थे। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अभिनव श्वेता से बेटे रेयांश को छीनते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद कई सितारों ने श्वेता का समर्थन करते हुए अभिनव की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। तो वहीं अब इस मामले का महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। श्वेता और अभिनव के बीच हुई इस घटना पर महिला आयोग कार्रवाई करेगा। सिर्फ यही नहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने ट्वीट भी किया है। तो वहीं अभिनव कोहली ने भी उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।



 

NCW Writes To Mumbai Police Over CCTV Showing Actress Shweta Tiwari Abhinav Kohli Reacted
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली, रेयांश - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari

बता दें, पिछले दिनों श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो साझा किया था, जिसे देखने के बाद महिला आयोग ने इस मामले में दखल देने का फैसला कर लिया है। महिला आयोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, 'राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन ने महाराष्ट्र के डीजीपी से इस मामले की जांच करने की अपील की है।'
 

NCW Writes To Mumbai Police Over CCTV Showing Actress Shweta Tiwari Abhinav Kohli Reacted
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : Instagram

चेयरपर्सन द्वारा मामले की जांच करने की अपील करने के बाद जाहिर है कि मुंबई पुलिस जल्द ही श्वेता और अभिनव के मामले में जांच शुरू कर सकती है। तो वहीं महिला आयोग ने इस जानकारी को इंस्टाग्राम पर भी साझा किया, जहां पर अभिनव कोहली ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCW Writes To Mumbai Police Over CCTV Showing Actress Shweta Tiwari Abhinav Kohli Reacted
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram

अभिनव कोहली ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आदरणीय चेयरपर्सन मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं महाराष्ट्र के डीजीपी से विनती करता हूं कि जल्द से जल्द इस मामले की जांच करें ताकि मेरे बेटे की लोकेशन का पता लगाया जा सके। मैं बस अपने बेटे से मिलना चाहता हूं।'

विज्ञापन
NCW Writes To Mumbai Police Over CCTV Showing Actress Shweta Tiwari Abhinav Kohli Reacted
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Instagram

बता दें, अभिनव कोहली बेटे रेयांश की कस्टडी लेने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन श्वेता इसके लिए राजी नहीं हैं। इसी वजह से दोनों के बीच आएदिन झगड़े होते हैं लेकिन इस बार ये मामला तब शुरू हुआ जब अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया कि वो उनके बेटे रेयांश को अकेला छोड़कर 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए विदेश जा रही हैं। श्वेता ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह बेटे की परवरिश के लिए एक पैसा नहीं देते हैं और फिक्र करने का दिखावा करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed