{"_id":"597edc164f1c1b62638b4b00","slug":"neena-gupta-ask-for-work-on-instagram-and-says-why-bollywood-stop-casting-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले मां बनकर इस एक्ट्रेस ने मचाई थी खलबली, अब सोशल मीडिया पर मांग रहीं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी से पहले मां बनकर इस एक्ट्रेस ने मचाई थी खलबली, अब सोशल मीडिया पर मांग रहीं काम
Mon, 31 Jul 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
Updated Mon, 31 Jul 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
नीना गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नीना गुप्ता भारत की पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं जो बिना शादी के ही मां बन गई थीं। 62 साल की नीना हाल ही में अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं मुंबई में रहती हूं, एक एक्टर हूं। कोई काम हो तो बताना।' टीवी सीरियल 'सांस' और 'बुनियाद' से पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस नीना ने ट्वीट भी किया।
2 of 9
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने अपनी मां के पोस्ट को रीपोस्ट कर लिखा, 'मैं कल ही किसी से कह रही थी कि मैं कभी किसी से काम मांगने में नहीं हिचकिचाई और आज मां ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट कर दिया। मेरा मतलब मेरी 62 साल की मां ने। उन्होंने मुझे सिखाया है कि वो हमेशा काम करना चाहती हैं। फिर चाहे कोई भी काम हो, काम आपको बूढ़ा होने से रोकता है।'
3 of 9
नीना गुप्ता
वहीं प्रियंका चोपड़ा नीना गुप्ता के इस पोस्ट से काफी इंस्पायर हुईं। उन्होंने नीना के पोस्ट पर लिखा, 'Inspired'। नीना गुप्ता नेशनल अवॉर्ड विनर हैं। कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकीं नीना ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें अब काम क्यों नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता ने कहा, 'लोगों को लगा कि शादी के बाद मैं दिल्ली शिफ्ट हो गई और मैं अब काम नहीं करूंगी। इसलिए मैं फिल्मों से दूर हो गई जबकि मेरी उम्र के कई एक्टर्स को अभी भी रोल मिल रहे हैं। इसके अलावा अगर आपकी कोई फिल्म हिट होती है तो हर कोई आपको उसी तरह के रोल ऑफर करता है। जबकि मैं अलग-अलग रोल करना चाहती हूं।'
विज्ञापन
5 of 9
नीना गुप्ता
नीना ने आगे कहा, 'मैं पंजाबी, साउथ इंडियन, अमीर, गरीब हर किसी के साथ काम कर सकती हूं। लेकिन जब फिल्म मेकर कास्टिंग करते हैं तो मेरा नाम उन्हें याद नहीं आता क्योंकि मैं काफी समय से इंडस्ट्री से दूर हूं। मुझे लगता है मैं टीवी और फिल्मों में हर तरह के रोल करूंगी और लोग मेरे पास आएंगे। लेकिन ऐसा नहीं होता।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।