'बधाई हो' फिल्म में ज्यादा उम्र में मां बनकर फैंस को हैरान करने वाली नीना गुप्ता ने फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। नीना गुप्ता ने हाल ही में हॉट फोटोशूट करवाया है जिसने खलबली मचा दी है। इन तस्वीरों में नीना गुप्ता शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं तो वहीं उनकी अदाएं काफी कातिलाना लग रही हैं।
59 की उम्र में अब तक के सबसे बोल्ड अंदाज में नजर आईं नीना गुप्ता, तस्वीरों ने मचाई खलबली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को नीना गुप्ता ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनका लुक देखने लायक है। नीना गुप्ता 59 साल की है ऐसे में उनकी यह अदाएं देखकर कोई भी उनका दीवाना हो सकता है। इन तस्वीरों में नीना ओवर साइज व्हाइट कलर की शर्ट के साथ न्यूड कलर के शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का लॉन्ग कोट भी कैरी किया हुआ है।
@verveindia’s November-December ‘18 issue available on stands now!
A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta) on
नीना ने यह फोटोशूट एक मैगजीन के लिए करवाया है। नीना के इस लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नीना गुप्ता आखिरी बार 'बधाई हो' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने उम्र दराज महिला का किरदार निभाया था जो प्रेग्नेंट हो जाती है।
इस फिल्म में नीना गुप्ता के अलावा आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, गजराज राव, सुलेखा सीकरी और शीबा छिब्बा मुख्य किरदार में थीं। 'बधाई हो' फिल्म महज 29 करोड़ का बजट था लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ 221 करोड़ की कमाई की। नीना गुप्ता ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काम किया है।
नीना गुप्ता को टेलीविजन में 'खानदान' सीरियल से लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद 'यात्रा', 'गुलजार मिर्जा गालिब', 'भारत की खोज', 'दर्द', 'गुमराह', 'श्रीमान-श्रीमती', 'सांस', 'सात फेरे- सलोनी का सफर' और 'मेरी बीवी का जवाब' नहीं सीरियल शामिल हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो नीना गुप्ता 'बधाई हो' फिल्म से पहले मुल्क 'फिल्म' में नजर आई थीं।