फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इश्क' का रीमेक बनाएंगे नीरज पांडे, निर्देशक तय और कलाकारों की तलाश जारी

Sun, 22 Mar 2020 12:17 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
neeraj pandey will remake film ishq with director shashant shah
ishq - फोटो : amar ujala

खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की 'स्पेशल 26', 'बेबी' जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके नीरज पांडे अब मलयालम फिल्म 'इश्क' का रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। यह फिल्म एक प्रेमी जोड़े के बारे में है, जो एक रोड ट्रिप के लिए निकलता है। रास्ते में उस जोड़े को दो लोग शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। 

neeraj pandey will remake film ishq with director shashant shah
neeraj pandey - फोटो : social media

इसी बीच कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जिससे इस जोड़े का एक दूसरे पर भरोसा कम हो जाता है। बाद में यह दोनों अपने-अपने रास्ते अलग कर लेते हैं। वर्ष 2019 में आई इस फिल्म में शेन निगम और एना शीतल ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

neeraj pandey will remake film ishq with director shashant shah
shashant shah - फोटो : social media

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि नीरज पांडे ने इस फिल्म के लिए निर्देशक का चुनाव कर लिया है। ऑल्ट बालाजी के लिए 'द वर्डिक्ट : स्टेट वर्सेस नानावटी' और 'द चार्जशीट : इनोसेंट और गिल्टी' का निर्देशन कर चुके शशांत शाह इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इससे पहले वह लारा दत्ता के होम प्रोडक्शन में 'चलोदिल्ली ' और हिंदी फिल्म 'दसविदानिया' का निर्देशन भी कर चुके हैं। अब निर्माताओं को इस फिल्म के लिए अभिनेताओं की तलाश है। हिंदी सिनेमा के कुछ अभिनेता हीरो के इस किरदार को निभाने के लिए जरूर उत्सुक होंगे, जिसमें दर्शक हीरो के राष्ट्र विरोधी एटीट्यूड के लिए अचानक से घृणा करने लगते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
neeraj pandey will remake film ishq with director shashant shah
Divya Dutta

नीरज पांडे ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक वेब सीरीज बनाकर अपने डिजिटल करियर की शुरुआत की है। उन्होंने जासूसी पर ही आधारित एक वेब शो की रचना की है, जिसमें के के मेनन, करण टैकर, दिव्या दत्ता, सज्जाद डेलाफ्रूज जैसे कई बेहतरीन कलाकारों ने शानदार काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed