{"_id":"5c6e1559bdec22738a475262","slug":"neeti-mohan-wedding-first-photo-she-get-married-with-nihar-pandya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नीति मोहन की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, हू-ब-हू अनुष्का शर्मा वाला लहंगा पहन लिए सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नीति मोहन की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, हू-ब-हू अनुष्का शर्मा वाला लहंगा पहन लिए सात फेरे
बॉलीवुड में कई हिट गाने देने वाली नीति मोहन ने 15 फरवरी को एक्टर और मॉडल निहार पांड्या संग सात फेरे लिए थे । अब शादी के 5 दिन बाद नीति ने अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की है । तस्वीर में नीति और निहार पिंक ड्रेस के कॉम्बिनेशन में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं ।
2 of 6
neeti mohan
गौर से इस तस्वीर को देखें तो नीति के लहंगे का कनेक्शन अनुष्का शर्मा से है । दरअसल, नीति ने हू-ब-हू अनुष्का शर्मा की शादी वाला लहंगा पहना । शादी की सभी रस्में हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस से हुईं। इससे पहले 14 फरवरी को मेहंदी, संगीत और हल्दी फंक्शन की तस्वीरें सामने आई थीं।
3 of 6
neeti mohan
नीति मोहन की शादी में उनके पिता बृज मोहन शर्मा शामिल नहीं हो पाए थे। जिस वक्त नीति और निहार की शादी चल रही थी, उस वक्त बृज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। शादी की रस्मों के बीच ही बृज मोहन की तबीयत बिगड़ने लगी । उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया ।
नीति के पिता कुछ थके हुए और असहज महसूस कर रहे थे । नीति मोहन और उनके पति निहार पांड्या ने शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन प्लान किया था। इसमें बी टाउन के कई सेलेब्स शामिल होने वाले थे। हालांकि, अब ये रिसेप्शन फिलहाल रद्द हो गया है ।
विज्ञापन
5 of 6
neeti mohan
नीति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से दोनों ने रिसेप्शन पोस्टपोन कर दिया है। बता दें कि नीति और निहार ने इस रिसेप्शन में शामिल होने वाले सभी गेस्ट को पर्सनल मैसेज भेजा है। इस मैसेज में उन्होंने रिसेप्शन के पोस्टपोन की बात की जानकारी दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।