हाल ही में खबर आई थी कि सोनम कपूर के रिसेप्शन में ऋषि कपूर ने सलमान खान की भाभी के साथ बुरा बर्ताव किया था । दरअसल, सलमान डांस करने में बिजी थे । तभी ऋषि कपूर, सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के पास गए और उनसे सलमान को लेकर भिड़ गए ।
सोनम कपूर के रिसेप्शन में ऋषि कपूर की इस हरकत पर भड़के थे सलमान, अब नीतू कपूर ने किया ये काम
ऋषि को इस बात से परेशानी थी कि सलमान जब भी उनसे मिलते हैं तो ठीक से उनका अभिवादन नहीं करते । ऋषि ने सीमा खान से जाकर ये बात कह दी । इसके बाद सीमा ने पार्टी में ही सलमान को यह बात बताई।
A post shared by Entertainment Central (@entertainmentcentral2018) on
सलमान, जब तक पार्टी में ऋषि को ढूंढ पाते वो निकल गए थे । बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के अनुसार, इस मुद्दे को लेकर नीतू कपूर ने अपने पति की तरफ से सोहेल और खान परिवार से माफी मांग ली है ।
A post shared by KarFashionista (@karfashionista) on
हाल ही में ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ 102 नॉट आउट जैसी हिट फिल्म दी है । ऐसे में उन्हें सलमान की भाभी से ये बात कहने की क्या जरूरत पड़ गई थी ।
बता दें कि सलमान खान की ऋषि कपूर के परिवार से ज्यादा नहीं बनती है । सलमान का गुस्सा रणबीर कपूर पर भी है । क्योंकि कटरीना कैफ पहले सलमान को डेट करती थीं लेकिन रणबीर के लिए उन्हें छोड़ दिया था ।
