अभिनेता ऋषि कपूर के अचानक निधन से पूरा परिवार सदमे में है। करीब डेढ़ साल तक ऋषि कपूर कैंसर से लड़ते रहे। दुख की इस घड़ी में बॉलीवुड सितारों से लेकर उनके चाहने वाले सभी कपूर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। नीतू कपूर ने इस मुश्किल घड़ी में साथ देने वाले मुकेश अंबानी का शुक्रिया कहा है।
अंबानी परिवार ने की थी ऋषि कपूर के इलाज के दौरान मदद, भावुक पोस्ट लिख नीतू ने बताया फरिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीतू कपूर ने ऋषि कपूर, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ की एक तस्वीर शेयर की है। लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए नीतू कपूर ने अंबानी परिवार के हर सदस्य को फरिश्ते जैसा बताया है। उन्होंने लिखा कि 'हमारे लिए बीते दो साल लंबी यात्रा थी। इस दौरान कभी बहुत अच्छे पल थे तो कभी बहुत बुरे दिन। इमोशन से भरी हुई यात्रा। जिसमें अंबानी परिवार की मदद का जिक्र जरूरी है।'
नीतू आगे लिखती हैं कि 'पिछले कुछ दिनों में हमने अपने विचारों को इकट्ठा करते हुए उन शब्दों को खोजने की कोशिश की जिससे हम उनके परिवार के प्रति आभार जता सकें। उन्होंने अनगिनत तरीकों से हमें इस समय में सुरक्षित रखना चाहा।'
नीतू ने लिखा, 'बीते सात महीने में परिवार के हर सदस्य ने पूरी कोशिश की कि ऋषि कपूर का किस तरह ध्यान रखा जाए। उन्हें कम से कम मुश्किल हो। उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया कि उन्हें बराबर चिकित्सकीय सुविधाएं मिलें, इसके अलावा अस्पताल में खुद आकर उन्होंने प्यार जताया। जब हम डरे थे उन्होंने हमारा हाथ पकड़ा और हमें सांत्वना दी।'
नीतू आगे लिखती हैं कि 'मुकेश भाई, नीता भाभी, आकाश, श्लोका, अनंत और ईशा, इस मुश्किल घड़ी में आप हमारे लिए फरिश्ते बनकर रहे। हम आपके लिए जैसा महसूस करते हैं, उसे मापा नहीं जा सकता। बिना किसी स्वार्थ के देखभाल के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हमारे सबसे करीबी लोगों में आपको पाकर हम धन्य महसूस करते हैं। नीतू, रिद्धिमा, रणबीर और पूरा कपूर परिवार।
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on