फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neetu Kapoor: मौत से पहले बहुत कुछ कहना चाहते थे ऋषि कपूर, पत्नी नीतू कपूर ने याद की आखिरी बातचीत

Sun, 08 May 2022 12:19 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 08 May 2022 12:19 PM IST
सार

Neetu Kapoor: मौत से पहले बहुत कुछ कहना चाहते थे ऋषि कपूर, नीतू कपूर ने भावुक होकर अभिनेता के आखिरी पल को किया याद

विज्ञापन
Neetu kapoor recalls last conversation with husband rishi kapoor in hospital when actor was on ventilator
नीतू कपूर और ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कहा था, जिसके बाद से ही अभिनेता के परिवार के लोग हर खास मौके पर उन्हें याद करते हुए नजर आते हैं। ऋषि कपूर की पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने कई मौके पर अभिनेता को याद किया है। हाल ही में नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर के बारे में खुलकर बात की। इस मौके पर नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग आखिरी बातचीत का भी जिक्र किया और बताया कि दोनों की आखिरी बातचीत कहां हुई थी।

Neetu kapoor recalls last conversation with husband rishi kapoor in hospital when actor was on ventilator
ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रणबीर कपूर - फोटो : social media

नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर संग उनकी आखिरी बातचीत अस्पताल में हुई थी। इत्तेफाक से ये दिन उनकी इंगेजमेंट एनिवर्सरी का था। अभिनेत्री ने बताया कि उस समय ऋषि कपूर वेंटिलेटर पर थे और उसी मौके पर दोनों ने आखिरी बार बातचीत की थी। बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की सगाई 13 अप्रैल 1979 को हुई थी और यही तारीख दोनों की बातचीत का आखिरी दिन भी बन गया था।

Neetu kapoor recalls last conversation with husband rishi kapoor in hospital when actor was on ventilator
रणबीर कपूर-नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर ने ये भी बताया कि ऋषि कपूर हमेशा बेटे की शादी देखना चाहते थे और उनके लाडले बेटे की शादी 14 अप्रैल को हुई। लेकिन शादी की पूजा को 13 अप्रैल के दिन ही किया गया। नीतू कपूर ने ये भी कहा कि ऋषि कपूर को इलाज की प्रक्रियाओं से गुजरते हुए देखना बहुत तकलीफदेह था। ऋषि कपूर बहुत कुछ कहना चाहते थे लेकिन वह अपने दिल की बात जाहिर नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neetu kapoor recalls last conversation with husband rishi kapoor in hospital when actor was on ventilator
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा, अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे। फिल्म जून में रिलीज होगी। इसके अलावा, नीतू कपूर ने अब रियलिटी शोज की दुनिया में भी कदम रख दिया है। इन दिनों वह एक डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed